आजकल के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ नया वायरल होता ही रहता है. कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कुछ इंटरनेट यूजर्स का दिल छू जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली में एक अनजान व्यक्ति की छोटी सी मदद ने लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल, एक अमेरिकी महिला ने बताया कि जब उसका फोन बंद हो गया और दिल्ली में फंस गई थी, तब एक शख्स ने उसकी मदद की और तब तक उसका ख्याल रखा जब तक वह खुद को सेफ और कम्फर्टेबल महसूस नहीं करने लगी.
दिल्ली में फंसी अमेरिकी महिला
वीडियो अमेरिकी महिला सिएरा लिलियान का है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब उनका फोन बंद हो गया और वह दिल्ली में फंस गई थीं, तब एक अनजान व्यक्ति ने उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार किया. उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने उन्हें चाय पिलाई, उनके लिए उबर बुक कराने में मदद की, अपनी गायें दिखाईं, उन्हें अपने हनुमान मंदिर और पौधों की नर्सरी घुमाई, घर का बना छाछ दिया और मुस्कुराते हुए उन्हें विदा किया.
अनजान अंकल ने समझाया 'अतिथि देवो भव' का मतलब
वीडियो शेयर करते हुए सिएरा ने कहा कि इस एक्सपीरिएंस से उन्हें 'अतिथि देवो भव' का असली मतलब समझ आया, जो भारतीय मान्यता है कि मेहमान भगवान के समान होता है. उन्होंने कहा कि उन अनजान अंकल ने उन्हें इस कहावत का सही अर्थ समझाया. जब उनका फोन बंद हो गया था, तो वह डर गई थीं क्योंकि वह न उबर बुक कर पा रही थीं, न मैप देख पा रही थीं और न ही किसी दोस्त को कॉल कर पा रही थीं. तब 'अंकल जी' ने उनकी मदद की. सिएरा ने आगे बताया कि वह अंकल चाहें तो सिर्फ उनका फोन चार्ज कराकर उन्हें जाने दे सकते थे, लेकिन वह उनके साथ रहे और यह सुनिश्चित किया कि वे सुरक्षित महसूस करें. उन्होंने उन्हें चाय और छाछ दी, आसपास की जगहें दिखाईं और अपनी गायों, पौधों और मंदिर से परिचित कराया.
आप भी देखिए ये वीडियो
कैप्शन में लिखी दिल छूने वाली बात
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sierraliliann नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'अंकल जी ने मुझे दिखाया कि "अतिथि देवो भव" का वास्तव में क्या मतलब है..' उनकी ये बात लोगों का दिल छू रही है. वीडियो के कैप्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'वेरी ब्यूटीफुल मूमेंट्स', दूसरे यूजर ने लिखा 'मेरे देश में आपका स्वागत है, एन्जॉय', एक अन्य यूजर ने लिखा 'प्राउड इंडियन'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई लोकल बनी म्यूजिक कॉन्सर्ट, 'मैं जट यमला पगला दीवाना' पर झूम उठे यात्री
यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंची बच्ची, फिर हुआ ऐसा चमत्कार... वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं