विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2021

गिलहरी को लगी थी प्यास, तो विदेशी महिला ने बोतल से पिलाया पानी, IPS ने कही दिल छू लेने वाली बात - देखें Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक प्यारी सी गिलहरी को एक विदेशी महिला अपनी बोतल से पानी पिला रही है. गिलहरी भी बड़े प्यार से अपने दो पैरों पर खड़े होकर बोतल को पकड़कर पानी पी रही है.

गिलहरी को लगी थी प्यास, तो विदेशी महिला ने बोतल से पिलाया पानी, IPS ने कही दिल छू लेने वाली बात - देखें Video
गिलहरी को लगी थी प्यास, तो विदेशी महिला ने बोतल से पिलाया पानी

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे बहुत से वीडियो वायरल होते हैं, जो हमें जीवन से जुड़ी कोई सीख या फिर प्रेरणा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें रास्ते में जा रही एक विदेशा महिला रुककर प्यासी गिलहरी को अपनी बोतल से पानी पिलाती है. ये वीडियो देखने में काफी प्यारा है और हम सभी मानवता की सीख देता है. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर महिला की तारीफ कर रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- मानवता की सेवा करने वाले हाथ उतने ही धन्य होते हैं जितने परमात्मा की प्रार्थना करने वाले होंठ. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक प्यारी सी गिलहरी को एक विदेशी महिला अपनी बोतल से पानी पिला रही है. गिलहरी भी बड़े प्यार से अपने दो पैरों पर खड़े होकर बोतल को पकड़कर पानी पी रही है.

देखें Video:

लोगों को गिलहरी का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. लोग अपने कमेंट्स में महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इंसान सिर्फ अपने आपको महत्त्व देता है. लेकिन जब कोई प्रकृति में रहने वाले हर एक जीव जंतु को महत्त्व देता है तो अपने आप में खुशी होती है. दूसरे ने लिखा- अद्भुत.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Squirrel Drinking Water, Squirrel Cute Video, Squirrel Drinking Water From Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com