विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2021

रेसिंग कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची वीडियो शूट करने वाली महिला

रेसिंग पसंद करने वाले लोग ये बात भी बखूबी जानते हैं कि जब ट्रैक (Track) पर कार (Car) टकराती है तो क्या खतरनाक मंजर देखने को मिलता है.

रेसिंग कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची वीडियो शूट करने वाली महिला
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली:

कार रेसिंग (Car Racing) दुनिया के सबसे रोमांचकारी अनुभवों में से एक है. इसलिए कई लोग कार रेसिंग के तगड़े शौकीन होते हैं. रेसिंग पसंद करने वाले लोग ये बात भी बखूबी जानते हैं कि जब ट्रैक (Track) पर कार टकराती है तो क्या खतरनाक मंजर देखने को मिलता है. ये हादसे इतने खतरनाक होते हैं कि इनमें कई लोगों की जान चली जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला कार एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक कार का इतना जबरदस्त एक्सीडेंट होता है कि वो हवा में ही उड़ जाती है. ये वीडियो एक महिला बना शूट कर रही थी. वीडियो बनाने वाली ये महिला खुशकिस्मत ही थी क्योंकि वो कार की टक्कर उसके इतने पास हुई कि इसमें उसकी भी जान जा सकती थी. दरअसल ये एक कार रेस (Car Race) का वीडियो बताया जा रहा है, जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा था. 

यहां देखिए वीडियो-

सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किए गए वीडियो में कारें दौड़ती हुई एक मैदान में दिखाई देती हैं. लेकिन इसी दौरान अचानक से दो कारों की जबरदस्त टक्कर होती देखी जा सकती है. जब यह हादसा हुआ तो कार की इतनी ज्यादा स्पीड थी कि एक कार तो फेंसिंग के पास ही जा गिरी. वहीं खड़ी एक महिला इसका वीडियो बना रही थी. इस वीडियो में साफ दिखता है कि कार उसके कितनी पास आकर गिरती है.

ये भी पढ़ें: गिलहरी ने दो दिन में 18 लोगों को किया घायल, रेस्क्यू करने वाले के भी छूटे पसीने

कार सीधे आकर लोहे की फेंसिंग से टकरा जाती है. वीडियो (Video) को देखकर तो लगता है कि ड्राइवर्स की जान पर भी बन आई होगी. लेकिन शुक्र इस बात का रहा कि किसी को भी इस हादसे में चोट नहीं आई. इस वीडियो को शूट कर करने वाली महिला ने बताया कि वो फेंस के पास खड़ी होकर वीडियो शूट कर रही थी, तभी कार उड़ती हुई फेंसिंग से टक्करा गई. वो इस बात का शुक्रिया भी करती हैं कि इसमें किसी की जान नहीं गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sprintcar Crash, Car Carsh, Trending Video, Viral Video, Trending News, Car Carsh Video, Car Racing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com