विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2017

चिड़िया की इस हरकत से परेशान होकर कार मालिक ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इस हरकत की काफी किरकिरी हो रही है. सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं. लोगों ने ट्विटर पर कार मालिक की इस हरकत की खूब आलोचना की है.

चिड़िया की इस हरकत से परेशान होकर कार मालिक ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख हो जाएंगे हैरान
इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में एक शख्स चिड़ियाओं की इस हरकत से इतना परेशान हो गया कि उसने पेड़ में कांटे लगा दिए.
  • इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में एक शख्स ने पेड़ पर कांटे लगा दिए.
  • ट्विटर पर कार मालिक की इस हरकत की खूब आलोचना की है.
  • सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं.
नई दिल्ली: कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है कि चिड़िया की बीट सिर पर लगती है और एक फनी सीन क्रिएट हो जाता है. लेकिन इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में एक शख्स चिड़ियाओं की इस हरकत से इतना परेशान हो गया कि उसने पेड़ में कांटे लगा दिए. सोशल मीडिया पर इस हरकत की काफी किरकिरी हो रही है. सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं. लोगों ने ट्विटर पर कार मालिक की इस हरकत की खूब आलोचना की है.

ये हैं 2017 की सबसे Funny तस्वीरें, जिन्हें देखकर हो जाएंगे हंस-हंसकर लोट-पोट
 
इस लड़की को शरारत करना पड़ा भारी, यूट्यूब स्टंट बनाने के चक्कर में बॉयफ्रेंड की मौत

महंगी गाड़ियों में कर देती थीं बीट

The Bristol Post की खबर के मुताबिक, रोज एक शख्स पेड़ के नीचे अपनी महंगी गाड़ी खड़ा करता था. लेकिन सुबह गाड़ी पर देखता था कि चिड़ियाओं ने बीट की हुई है. जिससे परेशान होकर कार मालिक ने पेड़ों पर एंटी बर्ड स्पाइक्स लगा दिए. जिसके कारण अब चिड़ियों का आना बंद हो गया. लेकिन पास में रहने वाले लोगों ने पेड़ की फोटो ट्विटर पर अपलोड कर दीं और सारी जानकारी यूजर्स से शेयर कीं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Birds On Tree, Birds Ban, Anti-bird Spikes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com