सांप (Snake) का नाम सुनते ही कई लोगों की जान हलक में अटक जाती है. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है तो यकीनन सांप का खौफ तो आपके दिमाग में भी जरूर होगा. अब सोचिए कि अगर किसी की गोद में सांप बैठा हो तो उसका क्या ही हाल होगा. जाहिर सी बात है कि उसके होश उड़ जाएंगे. मगर जिस शख्स के साथ ऐसा ही एक वाकया घटा, उसने समझदारी दिखाते हुए अपनी जान बचा ली. सांप ने गुस्से में दिखने के बाद भी शख्स पर किसी तरह का कोई हमला नहीं किया.
सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें साफ दिख रहा है कि कैसे सांप शख्स की गोद में आकर बैठ जाता है. सांप को अपनी गोद में देख शख्स बिलकुल भी नहीं हिलता. लेकिन आखिर में वो एक लकड़ी से सांप को टच करता है, तब जाकर सांप एक साइड हो जाता है. इसी दौरान मौका पाकर शख्स तुरंत खड़ा होकर अपनी जान बचा लेता है. ये वीडियो देखने के बाद आपको भी समझ आ जाएगा कि जरा सी लापरवाही से शख्स की जान पर बन सकती थी. मगर शुक्र इस बात का रहा है कि उसने समझदारी दिखाते हुए खुद को बचा लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
OMFG!!! Thought everyone should see this. pic.twitter.com/nNKl3bdsrC
— Jamie Gnuman197... (@Jamie24272184) November 2, 2021
मां के बाल छूने पर बच्ची ने किया दिल जीतने वाला काम, Video देख खुशी से चहक उठे लोग
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि ये बेहद ही डरावना वीडियो है. वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि अक्सर आप इतने खुशकिस्मत नहीं होते कि सांप के हमले से बच जाए. जबकि कुछ लोगों ने कहा कि शुक्र इस बात का रहा कि वीडियो में दिख रहा शख्स किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर इस वीडियो (Video) को @Jamie24272184 ने शेयर किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं