- ड्राइविंग करते समय अचानक हाथों पर आ गया जहरीला सांप
- ऑस्ट्रेलिया में घटी यह घटना
- ब्रिसबेन स्नैक कैचर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है
नई दिल्ली:
सोचिए, आप ड्राइविंग करके काम पर जा रहे हैं. आपके दिमाग में काम को लेकर तरह-तरह के विचार चल रहे हों, तभी ड्राइविंग करते समय आपके हाथों पर सांप की आहट महसूस हो तो कैसा लगेगा. जाहिर सी बात है ऐसा किसी के साथ भी हो तो चीखें निकल जाएंगी, यह बात बस कल्पना मात्र नहीं हो बल्कि ऐसा सचमुच में हुआ है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में यह घटना घटी. एक कंस्ट्रक्शन वर्कर के साथ यह घटना घटी जब वह ड्राइविंग कर रहा था. विषैले सांप को देखकर उस वर्कर ने सांप को पकड़ने वाले को बुलाया. इस डरावने वीडियो को फेसबुक पर ब्रिसबेन स्नैक कैचर ने पोस्ट किया है.
यह भी पढ़ें: पड़ी इतनी ठंड की नदी में जम गया मगरमच्छ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में आप देख सकत हैं कि स्नैक कैचर कैसे इस विषैले सांप को कार के अंदर से बाहर निकालता है. इस वीडियो को 9 जनवरी को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था. इस पोस्ट के अनुसार, कंस्ट्रक्शन कर्मचारी ने सांप को देखकर ब्रिसबेन स्नैक कैचर की टीम को कॉल किया. जिसके बाद इस टीम का मेंबर कर्मचारी की मदद के लिए पहुंचता है. बताया जा रहा है कि यह इस्टर्न ब्राउन स्नैक्स की प्रजाति का सांप था, जो काफी विषैले होते हैं. यह सांप सात फुट तक लंबे हो सकते हैं. इनके काटने के बाद बचने की संभावना बेहद ही कम होती है. लेकिन स्नैक कैचर ने बेहतरीन ढंग से उस सांप को कार से बाहर निकाला. लेकिन इस सांप को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा.
यह भी पढ़ें: मकड़ी को मारने के चक्कर में लगा ली घर में आग, 7 लाख रुपये जलकर हुए खाक
पोस्ट के मुताबिक, "हम हैंडब्रेक के आसपास एक छोटी जगह के माध्यम से इस सांप तक पहुंचने में हासिल कामयाब रहे, संभावना जताई जा रही है कि कार की खिड़की खुली रहने के कारण ही सांप उसमें घुस पाया होगा. इस सांप को बाहर निकालने में स्नैक कैचर को जिस तरह की मशक्कत करनी पड़ी यह वीडियो में देखा जा सकता है. यदि आप सांपों से डरते हैं, तो इस वीडियो को देखने के बाद निश्चित तौर पर आप सिहर उठेंगे.
VIDEO: ड्राइविंग करते समय अचानक हाथों पर आ गया जहरीला सांप
इस वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Snake Over Arm, Snake In Car