विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2017

जब बेडरूम में एयर कंडीशनर से निकला सांप और चूहे को मुंह में दबाया, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक सांप को एयर कंडीशनर से निकल कर एक चूहे को अपने मुंह में लेकर वापस एयर कंडीशनर में जाते हुए दिखाया गया है.

जब बेडरूम में एयर कंडीशनर से निकला सांप और चूहे को मुंह में दबाया, वीडियो वायरल
इस वीडियो को 58 मिलिनय
  • चूहे को मुंह में दबाए सांप एयर कंडीशनर से झूल रहा है
  • 10 सेकंड के वीडियो को 58 मिलियन लोग देख चुके हैं
  • 50 हज़ार से ज्यादा बार यह वीडियो शेयर हो चुका है
घर में चूहों को देखकर अक्सर महिलाएं डर जाती हैं और अगर सांप दिख जाए तो महिला क्या, अच्छे से अच्छे धुरंधरों के होश फ़ाख्ता हो जाते हैं. लेकिन तब क्या होगा जब ये दोनों ही जीव आपके बैडरूम में दिखाई दे जाएं, बस मुंह से एक चीख के साथ बचाओ-बचाओ का शोर, यही उम्मीद की जा सकती है.

लेकिन इन महाशय की हिम्मत तो देखिए, इन्होंने एक ऐसे भयानक दृश्य को अपने कैमरे में बड़े इत्मीनान से रिकॉर्ड किया और डाल दिया सोशल मीडिया पर. इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसके मुंह से एक बार यह  जरूर निकला, 'अरे, बाप रे!'
इस वीडियो में एक सांप को एयरकंडीशनर से निकल कर एक चूहे को मुंह में लेकर झूलते हुए दिखाया गया



10 सेकंड का यह वीडियो 10 जून को फेसबुक पर शेयर किया गया था और महज 4 दिन में 58 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं और बहुत से लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज की हैं. इस वीडियो में दिखाया गया है कि चूहे को मुंह में लेकर सांप वापस एयर कंडीशनर में घुस रहा है. चूंकि चूहा बड़ा है इसलिए इसे जकड़े रखने के लिए सांप भी काफी जद्दोजहद करता हुआ भयानक दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 50 हज़ार से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं. 40 हज़ार से अधिक लोग अपने-अपने तरीके से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं.

एक फेसबुक उपयोगकर्ता कहते हैं, 'जब रात में मैंने इस वीडियो को देखा तो मैं सचमुच अपने सोफे से उछल पड़ा और उस कमरे में सोया जिसमें एयर कंडीशनर नहीं है.'
लेखक के बारे में
img
अमृता कोहली
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake And Rat, Air Conditioner, Mouse In Snake's Mouth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com