विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

Smriti Irani ने पोस्ट की 15 साल पुरानी फोटो, देखकर हैरान रह गए करण जौहर, बोले- OMG

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस बार उन्होंने अपनी 15 साल पुरानी फोटो पोस्ट की. साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) के साथ करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में पहुंची थीं. 

Also Read in
Smriti Irani ने पोस्ट की 15 साल पुरानी फोटो, देखकर हैरान रह गए करण जौहर, बोले- OMG
स्मृति ईरानी ने पोस्ट की 'पार्वती' के साथ अपनी पुरानी फोटो, करण जौहर बोले- हे 'भगवान...'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो पुरानी फोटो और फनी पोस्ट कर लोगों को इंटरटेन करती रहती हैं. इस बार उन्होंने अपनी 15 साल पुरानी फोटो पोस्ट की. स्मृति ईरानी ने उस तस्वीर को शेयर किया, जब वो साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) के साथ करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में पहुंची थीं. 

Smriti Irani ने देखा अधूरा सपना, बोलीं- 'सुबह 5 बजे उठी और फिर...' वायरल हुआ Meme

एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकी ... सास भी कभी बहू थी' से घर-घर की पहचान बनने वाली स्मृति ईरानी 2005 में 'कॉफी विद करण' के पहले सीज़न में दिखाई दी थीं. उनके साथ साक्षी तंवर भी थीं. एकता कपूर के शो 'कहानी घर घर की' में साक्षी ने पार्वती का किरदार निभाया था. जिसको खूब पसंद किया गया था. शो पॉपुलर होने के बाद करण जौहर ने उनको अपने शो में बुलाया था. 

स्‍मृति ईरानी ने शेयर की बेटी के साथ सालों पुरानी तस्‍वीर, पति जुबिन ईरानी ने किया ऐसा कॉमेंट

स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर को शेयर किया है. फोटो में स्मृति बरगंडी रंग की साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं. उनके साथ साक्षी और करण जौहर फोटो क्लिक करा रहे हैं. 

स्मृति ईरानी ने लिया नया Haircut, सेल्फी पोस्ट कर बोलीं- 'कल फिर बांध लूंगी...'

स्मृति ईरानी की पोस्ट को देखकर करण जौहर हैरान रह गए. उन्होंने कमेंट किया, ''हे भगवान... शायद ये आखिरी फोटो होगी जब मैंने हंसते हुए फोटो क्लिक कराई हो और मैं ये क्या पहना हुआ हूं.''

mcucruug

(करण जौहर ने स्मृति ईरानी की पोस्ट पर ये कमेंट किया.)

स्मृति ईरानी के इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. बता दें, स्मृति ईरानी ने एकता के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया था. शो में उन्होंने लीड रोल निभाया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिला. इस शो की वजह से स्मृति ईरानी को 'टीवी की बहू' जाने लगा था. फिलहाल स्मृति ईरानी कपड़ा मंत्री होने के साथ-साथ महिला और बाल विकास मंत्री भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Karan Johar, Sakshi Tanwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com