विज्ञापन

करीना कपूर ने किया करिश्मा को फोन, शाहिद कपूर की बीवी की करने वाली थीं चुगली, करण जौहर ने बीच में टोका

'कॉफी विद करण' के सेट पर उस वक्त हंसी का माहौल बन गया, जब करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर को फोन लगाया और उन्हें पता ही नहीं चला कि उनकी बातें स्पीकर पर सब सुन रहे हैं.

करीना कपूर ने किया करिश्मा को फोन, शाहिद कपूर की बीवी की करने वाली थीं चुगली, करण जौहर ने बीच में टोका
कॉफी विद करण में मीरा राजपूत का नाम लेते ही फंसीं करिश्मा कपूर

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में एक ऐसा मजेदार पल देखने को मिला, जब करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर को फोन लगाया. करिश्मा ने फोन तो उठा लिया लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बातचीत शो के सेट पर स्पीकर फोन के जरिए सब लोग सुन रहे हैं. शुरुआत में वह करीना से नॉर्मल बातचीत करती रहीं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी आवाज करण जौहर और शो की टीम भी सुन रही है, वह हैरान रह गईं. इस दौरान उनकी बातचीत में कुछ ऐसा हुआ कि सेट पर मौजूद लोग भी हंसने लगे.

दरअसल, शो के एक खास सेगमेंट में मेहमानों को कुछ मशहूर हस्तियों को फोन करना था और उनसे 'हाय करण, इट्स मी' कहलवाना था. ऐसा करने पर उन्हें पाइंट्स मिलने थे. इसी दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा को फोन किया. करीना ने उनसे पूछा कि क्या चल रहा है और वह क्या कर रही हैं?

इस पर करिश्मा ने बताया कि वह करीना का टॉक शो 'व्हाट वुमेन वांट' देख रही हैं. इस शो के हालिया एपिसोड में मीरा राजपूत मेहमान बनकर पहुंची थीं. करिश्मा ने बातचीत के दौरान कहा, ''मैं बस तुम्हें और मीरा को देख रही हूं. सब कह रहे हैं कि आखिर क्या चल रहा है?'' मीरा राजपूत का नाम सुनकर करण जौहर ने बातचीत के बीच में दखल दिया और करिश्मा को रोकते हुए कहा, ''तुम 'कॉफी विद करण' पर हो, इससे आगे कुछ मत कहना.''

करण की बात सुनकर करिश्मा को एहसास हुआ कि उनकी बातचीत स्पीकर पर सब सुन रहे हैं. वह हैरान रह गईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं, ''ओह नहीं, तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो बेबो?'' इस पूरे घटनाक्रम में करिश्मा का मीरा का नाम लेने का अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने मीरा का जिक्र कुछ इस तरह किया, जैसे वह अपनी बहन से उनके बारे में कुछ मजेदार बातें साझा करने वाली हों.

बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हाल ही में करीना कपूर खान के टॉक शो 'व्हाट वुमेन वांट' में पहुंची थीं. शाहिद और करीना एक समय रिश्ते में थे, ऐसे में मीरा का करीना के शो में पहुंचना लोगों के लिए दिलचस्प रहा. शो के दौरान मीरा ने शाहिद के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने शाहिद को बच्चों के लिए एक अच्छा पिता बताया. साथ ही पति और जीवनसाथी के रूप में भी उनकी तारीफ की.

ये भी पढ़ें: Diwali 2026: दिवाली पर अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल कर लें ये 5 गाने, बन जाएगा पार्टी का माहौल और करने लगेंगे डांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Karsima Kapoor, Koffee With Karan, Karan Johar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com