विज्ञापन

करण जौहर का फेवरेट बना सपना चौधरी का 6 साल पुराना गाना, DJ पर जब बजता है तो नाचने लगते हैं ताऊ और अम्मा, रेणुका पंवार की आवाज में सुपरहिट

करण जौहर का भी फेवरेट बन चुका सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना ‘चटक मटक’ आज भी शादियों और डीजे पार्टियों की जान बना हुआ है. रेणुका पंवार की दमदार आवाज और सपना के देसी ठुमकों से सजा यह गाना यूट्यूब पर 1.1 बिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है.

करण जौहर का फेवरेट बना सपना चौधरी का 6 साल पुराना गाना, DJ पर जब बजता है तो नाचने लगते हैं ताऊ और अम्मा, रेणुका पंवार की आवाज में सुपरहिट
सपना रेणुका का गाना चटक मटक 6 साल बाद भी सुपरहिट

शादियों में डीजे बज रहा हो, लोग डांस करने के लिए तैयार हों और अचानक सपना चौधरी का गाना बजने लगे तो फिर क्या कहने! बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के पैर थिरकने लगते हैं. हरियाणवी गानों की यही खासियत है कि उनकी धुन लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है. ऐसा ही एक गाना है ‘चटक मटक', जिसमें सपना चौधरी के देसी अंदाज और रेणुका पंवार की आवाज ने खूब रंग जमाया है. 20 दिसंबर 2020 को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 1.1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसकी लोकप्रियता बताती है कि हरियाणवी म्यूजिक का जादू अब किसी एक इलाके तक सीमित नहीं है.

हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 9 के एक एपिसोड में करण जौहर ने भी यह बात स्वीकार की थी कि इन दिनों उन्हें हरियाणवी गाने बहुत पसंद आ रहे हैं. कई बार उन्हें अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी हरियाणवी गाने लगाते हुए देखा जा चुका है. उन्होंने सपना के इस गाने को भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया था.

सपना चौधरी के ठुमकों ने बनाया दीवाना

‘चटक मटक' गाने में सपना चौधरी अपने खास हरियाणवी अंदाज में नजर आती हैं. उनका डांस, देसी पहनावा और चेहरे के हाव-भाव गाने को दिलचस्प बनाते हैं. सपना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने लंबे समय तक शादियों, पार्टियों और डीजे की प्लेलिस्ट में बने रहते हैं ‘तेरी आंख्या का यो काजल' से लेकर ‘लाड पिया के' और ‘जले 2' तक, सपना के कई गाने दर्शकों के बीच खूब पसंद किए गए हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह अपने डांस से हरियाणवी संस्कृति और देसी अंदाज को मनोरंजन के साथ पेश करती हैं.

रेणुका पंवार की आवाज ने लगाया चार चांद

इस गाने की सफलता में सिंगर रेणुका पंवार का भी बड़ा योगदान है. उनके गाने ‘52 गज का दामन' ने भी यूट्यूब पर एक अरब से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं. इसके अलावा ‘ऊंची हवेली' जैसे गानों से भी उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. ‘चटक मटक' के बोल बिट्टू सोरखी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत गुलशन म्यूजिक ने तैयार किया है. गाने का निर्देशन कुलदीप राठी ने किया है. रेणुका की आवाज और सपना के डांस का मेल दर्शकों को खूब पसंद आया.

पांच साल बाद भी बरकरार है गाने का जलवा

आज के दौर में गाने कुछ दिनों तक ट्रेंड करने के बाद अक्सर पीछे छूट जाते हैं, लेकिन ‘चटक मटक' की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है. शादी हो या कोई पारिवारिक समारोह, ऐसे गाने माहौल बनाने में देर नहीं लगाते. यही वजह है कि इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. इस गाने की सफलता यह भी दिखाती है कि किसी गाने को लोकप्रिय बनाने के लिए बड़े फिल्मी सितारों का होना जरूरी नहीं है. दमदार धुन, याद रह जाने वाले बोल और कलाकारों का शानदार अंदाज भी लोगों के दिलों में जगह बना सकता है.

ये भी पढ़ें: 33 साल से मोहब्बत का पाठ पढ़ा रहा है ये गाना, सुनते ही प्यार कबूल कर लेगी आपकी क्रश, कुमार सानू के बोल बने आशिकों के दिलों की आवाज
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Karan Johar, Chatak Matak, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com