दो बहनें एक साथ हो तो या तो बातों का लंबा दौर चलेगा या फिर थोड़ी ही देर में किसी बात पर बहस छिड़ जाएगी. वैसे तो भाई बहनों की लड़ाई बहुत आम बात है लेकिन इस लड़ाई में अगर सुरों का तड़का लग जाए तो कैसा रहे. खासतौर से जब सुर वाकई इतने सुरीले हों कि उन्हें सुनते ही रहने का मन करे. तब भला कौन ऐसा होगा जो ये कोशिश करे कि भाई बहन या बहन बहन की ऐसी लड़ाई रुक जाए. सोशल मीडिया पर भी दो बहनों की ऐसी ही लड़ाई वायरल हो रही है. जिसमें कोई तूतू मैंमैं नहीं हो रही. बल्कि जंग छिड़ी है सुरों की. वीडियो इतना मधुर है कि उसे आप एक बार देखना और सुनना शुरू करेंगे तो शायद बीच में रोक नहीं पाएंगे और आखिर में खुद हंस भी पड़ेंगे.
दो बहनों की सुरीली लड़ाई
द शालिनी दुबे और द श्रेया दुबे नाम की दो बहनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा रूप से ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक बहन पहले आटा माड़ती नजर आती है. तभी पीछे से दूसरी बहन आती है और सा रे गा मा गाते हुए बहन को आटे में कुछ मिक्स करने का इशारा करती है. इसके जवाब में दूसरी बहन भी उसी तरह गाते हुए जवाब देती है. दोनों बहनें आपस में एक शब्द नहीं कहती. बस सात सुरों की पूरी सरगम को अलग अलग अंदाज और तोड़ों में गाती हैं. लड़ाई आटे को लेकर शुरू होती है. मजेदार बात ये है कि इस लड़ाई में आखिर में आटा नीचे ही गिर जाता है. जिसके बाद दोनों जोर से हंस पड़ती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
ये है सुरीली लड़ाई
इस वीडियो को शेयर करते हुए दोनों बहनों ने लिखा कि ये सुरीली लड़ाई पार्ट टू है. जिसे देखकर एक यूजर ने लिखा बहुत खूब. एक यूजर ने इसे मेलोडियस फाइट का नाम दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंडियाज गोट बहुत ज्यादा टैलेंट. एक यूजर ने मजेदार कमेंट किया कि रियाज हो चुका हो तो खाना भी बना लो.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं