विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ कुदरत का कहर, हिमाचल में ताश के पत्तों की तरह ढही मकान की दीवार; देखें ये वीडियो

राज्य आपदा प्रबंधन के आंकड़ों से पता चला है कि लगातार हो रही बारिश के बीच पूरे हिमाचल में लगभग 75 सड़कें, 29 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर और पांच जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुईं.

कैमरे में कैद हुआ कुदरत का कहर, हिमाचल में ताश के पत्तों की तरह ढही मकान की दीवार; देखें ये वीडियो
हिमाचल के सिरमौर में ताश के पत्तों की तरह ढही मकान की दीवार, सामने आया भूस्खलन का लाइव वीडियो
NDTV Reporter

Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित शिलाई के बोबरी गांव में भारी भूस्खलन का लाइव वीडियो सामने आया है. यहां एक मकान की सुरक्षा दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जिससे पूरा घर खतरे की जद में आ गया है और आसपास की जमीन लगातार खिसक रही है. 

मकान के खाई में समाने का डर

गिरिपार इलाके में लगातार हो रही बारिश का यह खौफनाक असर है. दीवार के जमींदोज होने के बाद अब उस पर टिके पूरे ढांचे के गहरी खाई में गिरने का डर सता रहा है. चूंकि मिट्टी का खिसकना अभी भी जारी है, इसलिए प्रभावित परिवार और आसपास के लोग हर पल किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं.

Sirmour landslide live video

सिरमौर लैंडस्लाइड का लाइव वीडियो.
Photo Credit: NDTV Reporter

हर गुजरते पल के साथ बढ़ रहा खतरा

हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने फौरन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. ग्रामीणों की मांग है कि अधिकारियों की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचे, ताकि खतरे में आए परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके और उन्हें फौरी राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें:- ट्रेन हनीमून कांड में TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर

प्रशासन ने जारी किया सख्त अलर्ट

गनीमत सिर्फ इस बात की है कि इस भयानक घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि, खराब मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए संकट अभी टला नहीं है. इसके मद्देनजर प्रशासन ने सख्त अलर्ट जारी किया है. लोगों को हिदायत दी गई है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और अपनी जान जोखिम में डालकर संवेदनशील या भूस्खलन प्रभावित इलाकों की तरफ बिल्कुल न जाएं.

हेवी लैंडस्लाइड वाली इलाकों की लिस्ट में सिरमौर

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) के आधिकारिक हजार्ड एटलस के मुताबिक, सिरमौर जिला राज्य के उन शीर्ष क्षेत्रों में शामिल है जो भूस्खलन के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील हैं. अकेले इस जिले में सैकड़ों ऐसे ब्लैक-स्पॉट हैं जहां मामूली बारिश में भी पहाड़ धंसने लगते हैं. IMD के अनुसार, सिरमौर के पछड़ में 207 mm और नाहन में 158.9 mm जैसी अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसने पहाड़ों की मिट्टी को पूरी तरह कमजोर कर दिया है.  जनता से अपील की गई है कि वे नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में सीधे 1077 पर कॉल करें.

ये भी पढ़ें:- 30 साल बाद भी दोस्त की उधारी नहीं भूला शख्स, 1000 रुपये के बदले लौटाए 25 हजार; गूगल मैप से ढूंढा घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Landslide, Sirmaur, Live Video, Himachal Pradesh Weather Today, Zara Hatke News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com