दुनियाभर में ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो अपनी शादी को स्पेशल और यादगार (memorable themes) बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. इसके लिए कोई स्पेशल थीम प्लान (weddings themes) करता है, तो कोई अपनी पसंदीदा जगह पर शादी की खास तैयारियां करवाता है. इसके लिए लोग पानी की तरह पैसा बहा देते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी एक से बढ़कर एक शादी की वीडियो और फोटो मौजूद है, जिन्हें देखकर उन पर से नजरे हटा पाना कई बार मुश्किल हो जाता है. वहीं कुछ वेडिंग डेकोरेशन ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और लोग सोचने पर मजबूर भी हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही शादी (weddings) थीम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
केएफसी थीम वेडिंग
अपनी शादी को लेकर लोग तरह-तरह के सपने संजो कर रखते हैं, लेकिन सिंगापुर की 32 साल की Laing Le Wong का सपना था कि वह केएफसी थीम (KFC-themed wedding) की शादी करें, यानि की चिकेन डिश आउटलेट (crispy fried chicken) वाली. इसके लिए सबसे पहले उन्होंने केएफसी (KFC) को एक मेल कर के राजी कर लिया और फिर अपनी शादी की सजावट से मेहमानों को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि, जब लोकल आउटलेट के मैनेजर को चलने फिरने के लिए व्हील चेयर की मदद लेने वाली Laing Le Wong की थीम वेडिंग की इच्छा का पता चला, तो उन्होंने खाने से लेकर डेकोरेशन तक के बिल पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे दिया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब

दूल्हन के हाथों में दिखा चिकेन लेग का गुलदस्ता
इस शादी में खास था दुल्हन के हाथों में दिख रहा गुलदस्ता, जो कि फूलों का नहीं बल्कि चिकेन लेग का था. केएफसी थीम वाली इस शादी में ढेर सारी सजावट देखने लायक थी. जैसे- केएफसी के चिकेन सैंडविच के शेप के बीनबैग. कहा जा रहा है कि, कपल ने केएफसी थीम वेडिंग इसलिए चुनी, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से पहली बार केएफसी में ही मिले थे. यही वजह थी कि, वोंग अपनी शादी को इससे जोड़ना चाहती थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसी तरह फ्रांस के Ophélie और Thomas Billaudeau ने अपनी शादी मैकडोनल्ड के बर्गर और फ्राइज की थीम पर रखी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं