Unique Wedding Concept: हर किसी के जीवन में शादी सबसे मेन इवेंट होती है और लोग इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. डेकोरेशन से लेकर दुल्हन की एंट्री तक के लिए लोग लाखों- करोड़ों रुपये पानी की तरह खर्च कर देते हैं. यही नहीं आजकल तो शादी के वेन्यू पर खाने- पीने के अलग-अलग स्टॉल भी देखने को मिल जाते हैं, कुछ स्टॉल तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग शादी खत्म होने के बाद भी सोचते रह जाते हैं. ऐसा ही शादी की वेन्यू का एक स्टॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जहां पर बहुत ही यूनिक तरीके से शादी में आए मेहमानों को खाने-पीने की चीजें परोसी जा रही हैं.
खूब वायरल हो रहा वीडियो (Ring For Surprise Wedding Stall Goes Viral)
वीडियो में एक शख्स वेडिंग में आया हुआ है और वह बहुत ही यूनिक चीज दिखाने के लिए बोलता है. बता दें कि, वह एक जगह पर लेकर जाता है, जिसके ऊपर लिखा है, 'Ring For Surprise' यानी की सरप्राइज के लिए घंटी बजाएं. इस जगह पर एक घंटी लगी है, जो शख्स बजाता है. घंटी बजाने के तुरंत बाद ही शख्स के सामने एक ड्रिंक पेश कर दी जाती है. दरअसल, इस सरप्राइज वाले स्टॉल में आपको घंटी बजाने पर अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक मिलेगी. मेहमान घंटी बजाकर ड्रिंक ले सकते हैं. वीडियो में वेडिंग के वेन्यू की थीम राजा-महाराजा जैसी दिखाई दे रही है. साथ ही जिस सरप्राइज वाले स्टॉल की हम बात कर रहे हैं, उसे एक दीवार की थीम पर बनाया गया है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
यहां देखें वीडियो
वायरल हो रहा है शादी का यह स्टॉल (Royal Themed Unique Wedding Concept)
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं. लोग हैरान है कि कोई शादी पर ऐसे स्टॉल पर इतना फालतू का खर्च कैसे कर सकता है. एक यूजर ने लिखा, 'ये सब पैसे वालों को चोचले हैं.' एक अन्य ने लिखा,' लोग अपनी शादी में यूनिक के चक्कर में पता नहीं क्या- क्या करवा रहे हैं.' यूं तो हर कोई अपनी शादी वाले दिन को स्पेशल बनाना चाहता है. वहीं, अब ज्यादातर महंगी शादियां वेडिंग प्लानर प्लान करते हैं, जो दुल्हन की एंट्री, डेकोरेशन की थीम, वरमाला और खाने का मेन्यू तक खुद डिसाइड करते हैं. यही नहीं कुछ वेडिंग प्लानर तो वेडिंग यूनिक कॉन्सेप्ट भी लोगों को शेयर करते हैं, जिसे एक तरह से लोग पैसों की बर्बादी बताते हैं.
ये भी पढ़ें:- समंदर के बीच है ये नुकीला रहस्यमयी टापू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं