विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2024

चलती ट्रेन की छत पर मजे से घोड़े बेचकर सोते नजर आए लोग, देख बोले यूजर्स- ऐसी भी क्या मजबूरी थी

वायरल हो रहे इस दिल दहला देने वाले वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की छत पर सोते हुए सफर करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि, आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी.

चलती ट्रेन की छत पर मजे से घोड़े बेचकर सोते नजर आए लोग, देख बोले यूजर्स- ऐसी भी क्या मजबूरी थी

Sleeping On Train Roof Video: भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर कर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. यूं तो ट्रेन का सफर सुरक्षा भरा होता है, लेकिन कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन में लटक-लटक कर सफर करते नजर आते हैं. हाल ही में ट्रेन से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं. वायरल हो रहे इस दिल दहला देने वाले वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की छत पर सोते हुए सफर करते नजर आ रहे हैं. आपने अब तक इंटरनेट पर वायरल हुए भारतीय रेलवे के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि, आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी.

ट्रेन की छत पर सोते दिखे लोग

यूं तो रेलवे के बनाए गए नियमों के मुताबिक, ट्रेन की छत पर सोकर सफर करना जुर्म है. ऐसे में रेलवे इन लोगों पर जुर्माना भी लगा सकता है और इन्हें दंडित भी किया जा सकता है. बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करते कुछ यात्रियों की इस हरकत पर लोग हैरानी जता रहे हैं. लोगों की ये हरकत उनकी जान पर भी बन सकती है. सोने के दौरान किस ओर करवट जाए और कब ट्रेन की छत से फिसल कर तेज रफ्तार से नीचे गिरकर जानलेवा हादसा हो जाए किसे पता है.

यहां देखें वीडियो

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @HansrajMeena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 17 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 22 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मजबूरी होगी नहीं तो इतना रिस्क कोई नहीं लेता हैं.' वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, भारत में गरीबी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, अमीर तबका अमीर होते जा रहा है और गरीब लोग और गरीब. दूसरे यूजर ने लिखा, पैसे नहीं होंगे इसी लिए इतना रिस्क से ट्रेवल लोग करते है. तीसरे यूजर ने लिखा, ये बेरोजगार हैं साहब ये ट्रेन के बाथरूम में भी बैठ कर सफर कर लेतें हैं. चौथे यूजर ने लिखा, गरीब लोग अपनी पूरी जिंदगी हाई रिस्क में ही बिता देते हैं.

ये Video भी देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sleeping On Train Roof, Train Roof Video, Shocking Viral Video, People Sleeping On Train Roof, Train Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com