विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2023

आगे शेरों का झुंड और पीछे एक अकेला सांड, शिकार पर आए शेरों के साथ जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन

वीडियो में बब्बर शेरों का एक झुंड रात के अंधेरे में रिहायशी इलाके में दाखिल होता नजर आ रहा है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

आगे शेरों का झुंड और पीछे एक अकेला सांड, शिकार पर आए शेरों के साथ जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन
रात कें अंधेरे में रिहायशी इलाके में घुसा बब्बर शेरों का झुंड, अगले ही पल जो हुआ उसे देख कांप जाएगी रूह

सोचिए क्या हो.... अगर रात के अंधेरें में सड़क पर लगी लाइट की रोशनी में आप टहल रहे हो और अचानक सामने से खूंखार शेरों का झुंड आ जाए, तो यकीनन आपकी भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी. ऐसा ही एक नजारा हाल ही में सामने आ रहे इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर लोगों की धड़कने तेज हो रही है. डर के मारे रूह कंपा देने वाले इस वीडियो में बब्बर शेरों का झुंड सरेआम रिहायशी इलाके में घूमता नजर आ रहा है, इस दौरान आगे जो नजारा देखने को मिलता है, उसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

आगे आगे शेर, पीछे पीछे सांड

हैरान कर देने वाला यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, जिसमें रिहायशी इलाके में सरेआम घूमते शेरों को वीडियो रोंगटे खड़े कर रहा है. वीडियो में खुली सड़क पर एक के बाद एक कई शेर घूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो खुली सड़क पर शेरों का दबदबा हो. इसी बीच आगे बढ़ते शेरों का झुंड उल्टे पैर वापस दौड़ता नजर आ रहा है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, कैसे शेरों का झुंड एक सांड से डर कर भाग रहा है. वीडियो में शेरों का झुंड आगे-आगे और गुस्से में तिलमिलाता सांड पीछे-पीछे दौड़ता नजर आ रहा है. ये नजारा यकीनन हैरान कर देने वाला है, जिसे देखकर लोग दंग हैं. वीडियो को देखकर अंदजा लगाया जा सकता है कि, वहां सड़क से थोड़ी दूर मौजूद किसी शख्स ने यह नजार अपने कैमरे में कैद कर लिया होगा, जो अब तक सोशल मीडिया पर लोगों की हालत खराब कर रहा है.  

सांड से डर कर भागा शेरों का झुंड

चौंका देने वाले बब्बर शेरों के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'शेर और बैल, गुजरात.' महज 29 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को इसी साल 17 मई को शेयर किया गया था. एक यूजर ने लिखा, 'जुमांजी.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा तो वहां रोज देखने को मिलता है.'

ये भी देखें- कान्स जाने के लिए Sunny Leone पति Daniel Weber के साथ Mumbai Airport पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bull, Lions Vs Bull, Shocking Video, Gujarat, Bull Lying Behind Lion, Lions Seen Strolling In Gujarat, Lions Seen Residential Area, Home Of Lions City, Lion Attack Video, Wild Animal Attack, Viral Vdieo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com