शंघाई में मास्क पहने पर्यटक (चित्र सौजन्य : एपी)
शंघाई:
चीन की व्यापारिक राजधानी शंघाई ठप पड़ गई है। शहर में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे शहर में प्रदूषण की वजह से घना कोहरा छाया हुआ है।
प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ा हुआ है कि लोगों के सेहत पर असर पड़ने का खतरा है। कोहरे के चलते कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। सरकार ने हालात को देखते हुए 30 फीसदी सरकारी वाहनों पर रोक लगा दी है।
स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है, साथ ही खिड़कियां तक खोलने के लिए मना कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक यहां ऐसे ही हालात रहने की संभावना है और सोमवार से किसी राहत की उम्मीद की जा सकती है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शंघाई, शंघाई में प्रदूषण, शंघाई में घना कोहरा, Shanghai, Pollution In Shanghai, Shanghai Smog