विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2022

बिहार का रैपर Zig Zag का रैप देखकर लोगों ने कहा- जिया हो करेजा, तू तो गर्दा मचा देला हो!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक रैपर अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरो कर लोगों का दिल जीत रहा है. इस रैपर का नाम Zig Zag है. इस रैपर ने JEET KI TALAASH नाम का रैप गाया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

बिहार का रैपर Zig Zag का रैप देखकर लोगों ने कहा- जिया हो करेजा, तू तो गर्दा मचा देला हो!

इन दिनों रैप का कल्चर बहुत ही ज्यादा बढ़ा है. देश में कई जाने-माने रैपर मौजूद हैं, जो अपने रैप से लोगों को दिवाना बना रहे हैं. यो यो हनी सिंह हों या बादशाह, देश के युवा इन्हें अपना आदर्श मानता है. ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं में भी रैपर सक्रिय हुए हैं. अपनी भावनाओं को रैप के जरिए प्रस्तुत करके वो लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रैप वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रैपर अपनी आवाज़ से लोगों का दिल जीत रहा है. सबसे अच्छी बात है कि ये रैप हिन्दी, अंग्रेजी और भोजपुरी के शब्दों को मिलाकर बना है. एक वाक्य में कहें तो दिल लोकल से ग्लोबल हो गया है.

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक रैपर अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरो कर लोगों का दिल जीत रहा है. इस रैपर का नाम Zig Zag है. इस रैपर ने JEET KI TALAASH नाम का रैप गाया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर Voice of Zig Zag ! यूज़र हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को करीब 7 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो दिल की बात है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है.

देखें वीडियो- नौसेना में जल्द शामिल होगा ड्रोन 'वरुण', जानिए क्या है खासियत ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rapper, Bihari, Bhojpuri, Zig Zag, Social Media, Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Zara Hatke, NDTV Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com