उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस मेस में खाना अच्छा ना मिलने की शिकायत को लेकर एक सिपाही मनोज कुमार को वर्दी में सड़क पर हाथों में खाने की प्लेट लेकर आना पड़ा. वह प्लेट में रखी रोटी, दाल चावल दिखाकर रोने लगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेज़ी से वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिपाही मनोज कुमार खराब खाने को लेकर अपनी बात कर रहे हैं और अधिकारियों पर सवाल उठा रहे हैं. यह वीडियो बहुत ही भावुक कर देने वाला है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि सिपाही खाने को लेकर कहता है कि 12-12 घंटे काम करो और जानवरों जैसे खाने खाओ. क्या ये खाना कोई खा पाएगा? सिपाही आगे कहता है कि इस रोटी को कुत्तों को डाल दीजिए, क्या ये खाना आपके बेटे-बेटी खा सकते हैं? मैं बस यही पूछना चाहता हूं. सुबह मैं बिना खाना खाए हूं मैं और हमारी बात सुनने वाला कोई नहीं है.
फिरोजाबाद मुख्यालय में तैनात सिपाही मनोज कुमार का कहना है कि खराब खाने की शिकायत करने पर उसे बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है. मनोज कुमार ने कहा, आरआई बोलते हैं कि जनता के बीच शिकायत लेकर जाओगे तो बर्खास्त करके छोड़ेंगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग हर जगह शेयर कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं