विज्ञापन

65 साल की पत्नी ने किया ऐसा डांस, सबके सामने शर्म से लाल हो गए 73 साल के पति, यूजर्स बोले- यही है सच्चा प्यार

65 साल की महिला ने प्री-वेडिंग फंक्शन में ‘मेरे हाथों में’ गाने पर डांस किया, जिसे देखकर उनके 73 साल के पति शरमा गए. यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

65 साल की पत्नी ने किया ऐसा डांस, सबके सामने शर्म से लाल हो गए 73 साल के पति, यूजर्स बोले- यही है सच्चा प्यार
पत्नी का रोमांटिक डांस देख शरमा गए पति, फैमिली फंक्शन का वीडियो जीत रहा दिल

सोशल मीडिया पर एक प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 65 साल की महिला अपने पति के लिए डांस करती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि उनका यह अंदाज देखकर 73 साल के पति शरमा जाते हैं. यह खूबसूरत पल एक प्री-वेडिंग फंक्शन का है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.

‘मेरे हाथों में' गाने पर किया शानदार डांस

यह वीडियो महिला की बेटी रुचिता मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @no_ordinary_life_podcast पर शेयर किया है. वीडियो में महिला मशहूर बॉलीवुड गाने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' पर डांस करती नजर आ रही हैं, जो फिल्म चांदनी का लोकप्रिय गीत है. पीले रंग के खूबसूरत आउटफिट में सजी महिला पूरे जोश और खुशी के साथ डांस करती दिखती हैं. वहीं आसपास मौजूद परिवार के लोग तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं.

पति का रिएक्शन बना वीडियो की खास बात

डांस के दौरान महिला के 73 वर्षीय पति, जो पेशे से सर्जन हैं, पास में बैठे नजर आते हैं. वह अपनी पत्नी का डांस देखकर मुस्कुरा रहे होते हैं और थोड़ा शरमाते भी दिखते हैं. उनका यह क्यूट रिएक्शन ही इस वीडियो की सबसे खास बात बन गया है, जिसे देखकर लोग खूब खुश हो रहे हैं.

देखें Video:

लोगों ने दी शानदार प्रतिक्रिया

वीडियो के कैप्शन में रुचिता मिश्रा ने लिखा, कि उनकी 65 साल की मां डांस कर रही हैं और उनके 73 साल के पिता, जो सर्जन हैं, उन्हें देखकर शरमा रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया और लोगों ने इसे 'व्होलसम' बताया. कई यूजर्स ने कहा, कि यह वीडियो दिखाता है कि सच्चा प्यार उम्र के साथ और गहरा होता जाता है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दोनों का पीले रंग का आउटफिट उन्हें 'ट्विनिंग कपल' जैसा बना रहा है, जो और भी प्यारा लग रहा है.

प्यार की खूबसूरत मिसाल बना यह वीडियो

इस वीडियो ने लोगों को यह एहसास दिलाया कि प्यार और मस्ती की कोई उम्र नहीं होती. जहां सोशल मीडिया पर अक्सर नकारात्मक खबरें देखने को मिलती हैं, वहीं यह वीडियो लोगों के लिए एक ताजगी भरा और खुशी देने वाला पल बनकर सामने आया है. कई यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि वे भी अपने जीवन में ऐसा ही रिश्ता चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: 2000 साल बाद मिला सिकंदर महान का खोया हुआ शहर, ड्रोन सर्वे से हुआ बड़ा खुलासा, वैज्ञानिक भी हैरान

वैज्ञानिकों ने खोजा अजीब ग्रह, हमेशा ‘पिघला हुआ' रहता है, तापमान 1900°C, सड़े अंडों जैसी आती है बदबू!

दिल्ली मेट्रो में पहली बार सफर कर हैरान रह गईं नॉर्वे की राजदूत, तारीफ में कही ऐसी बात, वायरल हो गया रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com