विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2021

लॉकडाउन के बाद खुले स्कूल, तो खुशी के मारे डांस करने लगे माता-पिता, IPS बोला- 'स्कूल दोबारा खुलते ही...' - देखें Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद काफी खुश हो रहे हैं. इस वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा @ipskabra ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है.

लॉकडाउन के बाद खुले स्कूल, तो खुशी के मारे डांस करने लगे माता-पिता, IPS बोला- 'स्कूल दोबारा खुलते ही...' - देखें Video
लॉकडाउन के बाद खुले स्कूल, तो खुशी के मारे डांस करने लगे माता-पिता, IPS बोला- 'स्कूल दोबारा खुलते ही

लॉकडाउन खत्म हो चुका है और बच्चों के स्कूल दोबारा खुलने शुरु हो गए हैं. कई महीनों से घर में बैठे-बैठे बच्चे भी काफी बोर हो चुके हैं और साथ ही उनके पैरेंट्स भी बच्चों के स्कूल बंद होने से काफी परेशान हो गए हैं. बच्चों की तरह ही पैरेंट्स भी काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं कि कब स्कूल खुले और बच्चे स्कूल जाना शुरु करें. क्योंकि बच्चों के घर पर रहने से पैरेंट्स भी काफी परेशान हो चुके हैं. ऐसे में अब धीरे-धीरे स्कूल खुलना शुरु हो गए हैं और बच्चों के साथ-साथ पैरेंट्स भी इस बात से काफी खुश है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग फनी वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं.

देखें Video: 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद काफी खुश हो रहे हैं. इस वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा @ipskabra ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “स्कूल दोबारा खुलते ही.” वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं, दो बच्चे और उनके पैरेंट्स दिखाई दे रहे हैं. दोनों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकल रहे हैं. पहले तो पैरेंट्स बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और उन्हें स्कूल जाने को कहते हैं. बच्चे जैसे ही जाने लगते हैं, पीछे से उनके पैरेंट्स बहुत खुश होते हैं और खुशी के मारे डांस करने लगते हैं.

इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. वीडियो को अबतक 5 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट् करते हुए लिखा, ‘यह दोनों पड़ोसी है सर, इन्हे बातें करने का मौका अब मिलेगा.'  तो दूसरे यूजर ने लिखा, हैप्पी इंडिपेंडेंस डे सर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Schools Open After Lockdown, Parents Dancing Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com