विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

सानिया मिर्जा की बहन की पेरिस वाली तस्वीर हुई वायरल, पीछे लिखा दिखा- 'होने वाली दुल्हन...'

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की बहन अनम मिर्जा (Anam Mirza) अपने दोस्त और बहन सानिया मिर्जा के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं. रविवार को अनम ने जो तस्वीर शेयर की, उसके पीछे लिका था- 'होने वाली दुल्हन'.

Also Read in
सानिया मिर्जा की बहन की पेरिस वाली तस्वीर हुई वायरल, पीछे लिखा दिखा- 'होने वाली दुल्हन...'
सानिया मिर्जा की बहन की पेरिस वाली तस्वीर हुई वायरल.

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की बहन अनम मिर्जा (Anam Mirza) अपने दोस्त और बहन सानिया मिर्जा के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की, जिसको देखकर लोग हैरान हैं. रविवार को अनम ने जो तस्वीर शेयर की, उसके पीछे लिका था- 'होने वाली दुल्हन'. कैमरे के सामने अनम मुस्कुरा रही हैं और पीछे बलून लगे हैं, जिसमें ब्राइड टू बी (Bride To Be) लिखा था. उन्होंने सैश भी पहना हुआ था, जहां भी ब्राइड टू बी लिखा था. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

ये भी पढ़ें: बर्थडे के दिन लड़के ने खाया चिकन बर्गर और रेस्टोरेंट से बाहर आते ही हो गई मौत

कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अनम को बधाई दी है. कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या वो पेरिस में बेचलर पार्टी दे रही हैं. कथित तौर पर अनम मोहम्मद असदउद्दीन को डेट रही हैं. जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजरउद्दीन के बेटे हैं. कपल सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड भी कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: Clash of Champions: 'रक्षस' ने मचाया WWE में आतंक, सेथ रोलिंग्स को जीत के बाद किया बेहोश, देखें VIDEO

कई लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि अनम और असदउद्दीन जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. इस तस्वीर के बाद ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं. दोनों ने अभी तक शादी की कोई खबर जारी नहीं की है.

ये भी पढ़ें: महिला ने बनाई दूध डालकर Maggi, लोग बोले- 'ये जहर वाली खीर से भी खतरनाक...' देखें VIDEO

Times of India के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि आप शादी कब कर रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- 'इस बारे में हम जल्द बात करेंगे.'

सानिया मिर्जा की खास दोस्त फराह खान ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर अपलोड की थी. जहां उन्होंने होने वाली दुल्हन अनम का जिक्र किया था. 

अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पेरिस की छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर की थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, Anam Mirza, Anam Mirza Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com