विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2023

दूल्हा दुल्हन और सांप, कभी देखी सुनी नहीं होगी ऐसी मजेदार प्रेम कहानी, लोग बोले- नागराज ने बना दी जोड़ी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कमाल का मजेदार और डरा देने वाला प्री वेडिंग फोटोशूट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के साथ एक सांप पोज देता नजर आ रहा है.

दूल्हा दुल्हन और सांप, कभी देखी सुनी नहीं होगी ऐसी मजेदार प्रेम कहानी, लोग बोले- नागराज ने बना दी जोड़ी
प्री वेडिंग फोटोशूट में दूल्हा दुल्हन के साथ दिखा जहरीला सांप

इन दिनों शादियों के पहले होने वाले प्री-वेडिंग फोटोशूट खूब ट्रेंड में हैं और फोटोग्राफर्स भी कुछ यूनिक करने के लिए अलग-अलग तरह की थीम्स खोजते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी यूनिक और हटके कुछ शूट करने के चक्कर में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख समझ नहीं आता कि, इस पर हंसे या रोएं. जी, हां प्री वेडिंग फोटोशूट की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें आपको होने वाले दूल्हा और दुल्हन के साथ में एक जीव नजर आएगा, जिसे देखकर आप भी चौंक उठेंगे.

यहां देखें पोस्ट

दूल्हा-दुल्हन और नागराज

विवेक नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर इस प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें एक पूरी कहानी कह रही हैं, कहानी दो प्रेमियों के एक होने की, लेकिन इस कहानी का हीरो है एक नाग. जी, हां कहानी कुछ ऐसी है कि लड़की पेड़ पौधे से भरी बगिया से गुजर रही होती है और इस दौरान उसे एक नाग नजर आता है और वह झटपट फोन करके अपने होने वाले पति को बुलाती है. लड़का आता है और सांप को पकड़ कर बक्शे में भरकर ले जाता है और जंगल में छोड़ देता है. वहीं आखिरी तस्वीर में लड़का-लड़की हाथ पकड़ कर खुशी-खुशी जाते दिखाई देते हैं और नाग उन्हें पीछे से देख रहा होता है.

लोग बोले- इन्हें ऑस्कर दो

तस्वीरों से बुनी गई इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी को देख सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'नागराज ने बना दी जोड़ी.' तीसरे ने लिखा, 'ये सबसे मजेदार चीज है, जो मैंने ट्विटर पर देखी.'

ये भी देखें- केवल कैटरीना कैफ ही एक ऑल-ब्लैक ओओटीडी को पहनकर वायरल हो सकती हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride And Groom And Nagraj, Funny Prewedding Shoot, Man Woman And A Snake, Pre Wedding Photoshoot, Bride And Groom, Bride And Groom Photo Shoot, Couple Pre Wedding Photoshoot, Love Story, Dulha Dulhan, Dulha Dulhan Ka Pre Wedding Photoshoot, Pre Wedding Shoot Of Bride And Groom, Bride Groom Snake Pre Wedding Photoshoot, Bride Groom Snake Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com