बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसमें दो प्यार करने वाले कुछ मजबूरियों के चलते एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाते हैं. इस तरह की लव स्टोरी से शायद हर वो इंसान कनेक्ट कर पाता है, जिसके साथ खुद भी ऐसा ही कुछ हुआ हो. आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताएंगे, जो अगर पूरी होती तो बात ही कुछ और होती. बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी जिसको पर्दे पर लोगों ने खूब पसंद किया, उनके बीच की केमिस्ट्री देखकर हर कोई कह सकता था कि ये आपस में एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन फिल्मों में बनी ये हिट जोड़ी, असल जिंदगी में अधूरी रह गई. तो चलिए जानते हैं उन दो सुपरस्टार्स की लव स्टोरी, जो कभी पूरी नहीं हो पाई.
17 साल की मुमताज को किया था प्रपोज
हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर और मुमताज की साल 1968 में आई फिल्म ब्रह्मचारी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी. फिल्म का गाना आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे में दुनिया के सामने तो उन्होंने अपने प्यार का ऐलान कर दिया, लेकिन असल जिंदगी में उनकी कहानी पूरी नहीं हो पाई. पर्दे पर प्यार के चर्चे थे, लेकिन जिंदगी में एक ऐसा फैसला सामने आया, जिसने दोनों के रास्ते अलग कर दिए. बता दें कि शम्मी कपूर मुमताज से शादी करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त मुमताज महज 17 साल की थीं. लेकिन शम्मी ने शादी करने के लिए एक शर्त रखी, कि उनको फिल्मों में काम करना छोड़ना पड़ेगा. लेकिन मुमताज के लिए ये फैसला लेना बेहद कठिन था. क्योंकि एक तरफ उनके सामने उनका प्यार था, वहीं दूसरी तरफ उनका करियर और परिवार की जिम्मेदारियां थी. उन्होंने अपने सपनों को चुना, लेकिन इस प्रेम कहानी की यादें दोनों के साथ रहीं.
ये भी पढ़ें: 56 साल पुराना रेखा का वो गाना जिसकी गन्ने के खेतों मे हुई शूटिंग, कानों में झुमके और कमर पर लहराती चोटी, रफी की आवाज ने बनाया अमर
फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां
साल 1968 में फिल्म ब्रह्मचारी की शूटिंग के दौरान है मुमताज और शम्मी कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. मुमताज ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शम्मी से बेहद प्यार करती थीं, दोनों 2-3 साल रिलेशनशिप में भी रहे. लेकिन शम्मी ने जब उनको शादी के लिए प्रपोज किया तो उनके सामने काम छोड़ने की शर्त रखी. उस समय पर कपूर परिवार की औरतें फिल्मों में काम नहीं करती थी. शम्मी के इस प्रपोजल पर मुमताज ने कहां कि वो अभी अपना करियर नहीं छोड़ सकती हैं, उनके ऊपर परिवार की जिम्मेगारियां भी थीं. उनके लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन, मुमताज ने अपने करियर को चुना. उनके परिवार की जिम्मेदारियां थीं और उनके अपने सपने भी थे, जिन्हें वह छोड़ना नहीं चाहती थीं.
बाद में मुमताज ने कहा था कि वह शम्मी कपूर से मिले प्यार को कभी नहीं भूल सकीं. उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक प्रेम संबंध नहीं था, यह उससे कहीं ज्यादा था. हम एक-दूसरे से बहुत गहरा प्यार करते थे."
शम्मी कपूर भी कभी नहीं भूले अपना प्यार
बता दें कि सिर्फ मुमताज ही नहीं, बल्कि शम्मी कपूर भी अपनी इस अधूरी प्रेम कहानी को लेकर काफी दुखी थी, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपने और मुमताज के रिश्ते को याद करते हुए बताया था कि, उन्हें मुमताज बेहद खूबसूरत लगी थीं और दोनों ने एक साथ अपने आने वाले कल के सपने भी देखे थे, लेकिन बाद नें ये सब एक बुरे सपने में बदल गया.
Mumtaz was just 17 when Shammi Kapoor proposed to her. But later on, he described their romance with one unexpected word: “nightmare.”Their love story began while they were working on Brahmachari, the 1968 film behind their iconic song, “Aajkal Tere Mere Pyaar Ke Charche.”Shammi wanted to marry her, but there was a condition: she would have to give up acting. Women who married into the Kapoor family were expected to leave films.Mumtaz chose her career. She had a family to support and dreams of her own.Later, she said she had never forgotten the love he gave her. “It was not a love affair, it was much more. We loved each other deeply.”Shammi, meanwhile, recalled that they had shared dreams before the relationship turned into a nightmare.Two people who loved each other. Two different accounts of a relationship that could have changed both their lives.
— Life between overs (@OversLife) October 19, 2026
आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे का जादू
फिल्म 'ब्रह्मचारी' में शम्मी कपूर, मुमताज, राजश्री और प्राण ने काम किया था. इस फिल्म का गाना 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' को मोहम्मद रफी और सुमन कल्याणपुर ने गाया था. इस गाने का संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया और इसके बोल शैलेंद्र ने लिखे थे. गाने में शम्मी और मुमताज की जोड़ी की मस्ती, केमिस्ट्री और उनके बीच का रोमांस आज भी दर्शकों को याद आता है. ब्रह्मचारी साल 1968 की चर्चित फिल्मों में शामिल रही और शम्मी कपूर के करियर की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. मगर इस फिल्म से जुड़ी प्रेम कहानी का असली ट्रिविया यही है कि पर्दे पर प्यार का जश्न मनाने वाली जोड़ी असल जिंदगी में साथ नहीं रह सकी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं