वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल देते हैं. कभी उनका शिकार करने का तरीक चौंका देते हैं, तो कभी उनके आने-जाने का तरीका देखकर लोगों का दिमाग चकरा देता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक विशाल सांप का कारनामा देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. आपने अब तक सांपों को रेंगते ही देखा होगा, लेकिन हाल ही में सामने आये इस वीडियो में एक विशालकाय सांप अपने पूरे शरीर को रस्सी की तरह घसीटते बड़े ही गजब तरीके से पेड़ पर चढ़ रहा है. यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
The reticulated python is among the three heaviest snakes. This is how the it climbs a tree.
— Massimo (@Rainmaker1973) June 6, 2023
[read more: https://t.co/XHtJ4ETMtf]
[source, sped up video: https://t.co/s3nsVwCus7]pic.twitter.com/iqEFD3qxl4
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस चौंका देने वाले वायरल वीडियो में सांप के रेंगने की स्टाइल लोगों के होश उड़ा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक बड़ा सा सांप एक पेड़ पर बड़ी फुर्ती में चढ़ता नजर आ रहा है. इस दौरान सांप का पेड़ पर चढ़ने का तरीका देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कैसे अपनी हर चाल के साथ सांप काफी दूरी पल भर में तय कर रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है. महज 20 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 7.1 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इसी साल 6 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं, जबकि 9 सौ से ज्यादा लोग इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अब यहीं देखना था.'
ये भी देखें-नसीरुद्दीन शाह किस बात पर बोले- 'ये तो शहंशाह के आने जैसा होगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं