विज्ञापन

चमकते दांतों का शौक पड़ा भारी! 19 लाख फूंकने के बाद 'बिना दांत' की रह गई ये 'हसीना', अब पछतावे में बह रहे आंसू

सस्ती डेंटिस्ट्री के चक्कर में ब्रिटेन की जैकी लिन ने जो किया, वो किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं है. 19 लाख रुपये लुटाए, जानलेवा इन्फेक्शन झेला और आखिर में नसीब हुए तो सिर्फ नकली जबड़े. आखिर तुर्की के डेंटिस्ट ने उनके साथ क्या खेल कर दिया? पढ़िए ये रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान.

चमकते दांतों का शौक पड़ा भारी! 19 लाख फूंकने के बाद 'बिना दांत' की रह गई ये 'हसीना', अब पछतावे में बह रहे आंसू
तुर्की में डेंटिस्ट ने किया ऐसा कांड, 38 की उम्र में इस महिला ने गंवा दिए अपने सारे दांत!
SOCIAL MEDIA

Jackie Lynn dental story: खूबसूरत दिखने की चाहत कभी-कभी इंसान को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां से वापसी का रास्ता नहीं मिलता. ब्रिटेन की 38 साल की जैकी लिन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. हॉर्मोनल दिक्कतों की वजह से उनके दांत झड़ने लगे थे, जिसे ठीक कराने वो तुर्की (Turkey) चली गईं. उन्हें लगा था कि वहां से वो एक 'कातिलाना' मुस्कान लेकर लौटेंगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

ये भी पढ़ें:-सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है 1 रुपये वाली 'पेप्सी' का ये वीडियो, चुस्की बनाने का तरीका देख पकड़ लेंगे सिर!

तुर्की में मुस्कान बनी मुसीबत (Turkey teeth nightmare)

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी ने पहली बार में 3 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन काम कच्चा निकला. दोबारा तुर्की पहुंचीं तो डेंटिस्ट ने बिना बताए उनके 15 रूट कैनाल कर डाले. जैकी जब होश में आईं तो उनके मुंह में दर्द का ऐसा सैलाब उठा कि, उन्हें लगा जैसे वो 'नरक' में हैं. उनके दांतों को इतना ज्यादा घिस दिया गया था कि, इन्फेक्शन मसूड़ों से होता हुआ खून और आंखों तक पहुंच गया. हालत इतनी खराब हो गई कि, एक आंख की रोशनी तक जाने की नौबत आ गई थी.

19 लाख का चूना और जान पर बन आई (19 Lakh loss and a life-threatening infection)

दर्द ऐसा था कि जैकी को अस्पताल में ड्रिप पर रहना पड़ा. डॉक्टर्स ने बताया कि दांतों का जहर उनके शरीर में फैल रहा है. अपनी जान बचाने के लिए उन्हें मजबूरन अपने सारे असली दांत निकलवाने पड़े. इस पूरे 'दांत कांड' में उनके करीब 19 लाख रुपये स्वाहा हो गए, जो उन्होंने अपने पिता से उधार लिए थे. आज जैकी सिर्फ 38 साल की हैं, लेकिन उनके मुंह में एक भी अपना दांत नहीं है. अब वो न तो कुछ खा पा रही हैं और न ही पहले की तरह खुलकर हंस पा रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

ये भी पढ़ें:-'मौत का खेल': सपेरे के हाथ से फिसलकर टूरिस्ट की पैंट में घुसा कोबरा, मजे-मजे में चली गई जान!

जैकी की ये कहानी उन लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है, जो 'मेडिकल टूरिज्म' के नाम पर सस्ते इलाज के पीछे भागते हैं. याद रखिये, सेहत से बड़ा कोई सरमाया नहीं है, इसलिए चमक-धमक के फेर में जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jackie Lynn, Turkey Teeth Nightmare, Jackie Lynn Dental Story, RCT Process, Root Canal Procedure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com