विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

Video: सामान खरीदा और पैसे देने की बारी आई तो तान दी बंदूक, फिर जो हुआ वो...

सोमवार रात एक शख्स स्टोर में घुसा, कैंडी और आइसक्रीम लेकर कैशियर के पास पहुंचा. जैसे ही कैशियर बिल बनाने लगा तो शख्स ने बंदूक निकालकर उसके सिर पर तान दी.

Video: सामान खरीदा और पैसे देने की बारी आई तो तान दी बंदूक, फिर जो हुआ वो...
एक चोर स्टोर में आता है सामान उठाता है और कैशियर के सामने बंदूक तान देता है.
  • आइसक्रीम और कैंडी चोरी के लिए तान दी कैशियर के सामने बंदूक.
  • कैशियर ने बिना पैसे काटे दे दिया सामान.
  • सोशल मीडिया पर ये CCTV फुटेज वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: शॉपिंग करने के बाद अचानक कोई कैशियर पर बंदूक तान दे तो क्या होगा. जाहिर सी बात है कि कैशियर डर जाएगा और जो वो कहेगा वो करना पड़ेगा. लेकिन अमेरिका के फ्लॉरेडा के स्टोर में कुछ अलग ही देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि एक चोर स्टोर में आता है सामान उठाता है और कैशियर के सामने बंदूक तान देता है. जिसके बाद सामान उठाता है और चला जाता है. न कैशियर कुछ करता है और न बंदूकधारी. आइए जानते हैं आखिर मामला क्या है....

कैंडी लेकर तान दी बंदूक
सोमवार रात एक शख्स स्टोर में घुसा, कैंडी और आइसक्रीम लेकर कैशियर के पास पहुंचा. जैसे ही कैशियर बिल बनाने लगा तो शख्स ने बंदूक निकालकर उसके सिर पर तान दी. उसके बाद जो हुआ वो वाकई हैरान करने वाला था. कैशियर उसे बिना बिल के सामान सामने रख देता है. शख्स बंदूक जेब में रखता है और सामान लेकर चुपचाप बाहर चला जाता है. यानी कैशियर ने बिना पैसे लिए उसे जाने दिया.

बता दें, उस कैंडी और आइसक्रीम के कुल 6 डॉलर हुए थे.The Sun Sentinel से बंदूक देखकर भी बिलकुल शांत कैशियर ने कहा- 'मुझे कुछ भी करने का महसूस नहीं हुआ क्योंकि वो आइसक्रीम का शौकीन नजर आ रहा था.' पुलिस ने भी लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि जब भी बंदूकधारी चोरों से पाला पड़े तो खुद की जिंदगी को जोखिम में डालने के बजाए उनका साथ दें.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robber, Robbery, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com