रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) का फाइनल मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंक लीजेंड्स (India Legends Vs Sri Lanka Legends) के बीच खेला गया. जहां यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) की ऑलराउंड परफॉर्मेंस की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने यह मुकाबला 14 रन से जीत लिया. यूसुफ पठान ने सबसे पहले 62 रन की नाबाद पारी खेली और फिर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उनके अलावा युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी धमाकेदार पारी खेली. उनको चीयर करने के लिए एक प्यारी सी बच्ची स्टेडियम में आई थी. जैसे ही युवराज सिंह बल्लेबाजी करने उतरे तो बच्ची ने शानदार अंदाज में उनको चीयर (Little Kid Cheering Yuvraj Singh) किया. युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने खुद इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में लोगों के बीच एक बच्ची बैठी थी. जैसे ही युवराज सिंह बल्लेबाजी करने आए, तो बच्ची- 'युवी... युवी...' चिल्लाने लगी. भले ही युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन जब भी वो ग्राउंड पर उतरते हैं, तो फैन्स एक्साइटेड हो जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
युवराज सिंह ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कौन है यह प्यारी सी बच्ची? अरे ओह बेटाजी सुरक्षित रहो और हमेशा मास्क लगाकर रखो.'
देखें Video:
Who's this cutie ?? Arey ohhhh betajiii stay safe and wear your mask all times pic.twitter.com/OaEpj16irl
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 21, 2021
कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने लिखा, 'धन्यवाद युवी पाजी. यह मेरी भतीजा पोती पीहू है और पहली बार स्टेडियम में मैच देखने गए थे. मास्क पहनने का पुरा ध्यान रखेंगे.'
धन्यवाद युवी पाजी
— राजेश तायल (@rajeshtayal97) March 21, 2021
यह मेरी भतीजा पोती पीहू है और पहली बार स्टेडियम में मैच देखने गए थे।मास्क पहनने का पुरा ध्यान रखेंगे pic.twitter.com/CUyUDoGMjI
Thank you so much for all your love to my niece. Here is Instagram handle of this Cutie (Aarvi Tayal)https://t.co/Y2jF1VNr6n
— Prachi Tayal (@iamprachitayal) March 21, 2021
बच्ची के इंस्टाग्राम पेज पर एक और वीडियो शेयर किया गया है, जहां वो चीयर करती दिख रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं