विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2022

बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर नाग से लड़ गई मुर्गी, वीडियो देख दहल जाएंगे

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक सांप मुर्गी के बच्चों की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ता है. ये सांप किसी भी कीमत पर बच्चों को खाना चाहता है, मगर मुर्गी ये सब देख लेती है. बिना देर किए हुए वो नाग से लड़ती है.

बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर नाग से लड़ गई मुर्गी, वीडियो देख दहल जाएंगे

Viral Video: कहा जाता है कि इस धरती पर ईश्वर के रूप में मां मौजूद होती है. वो हमारी सभी समस्याओं को समझती है. हमारी रक्षा करती है. हमारे ऊपर आए हुए मुसीबतों का खुद सामना करती है. इंसान हो या जानवर या फिर पक्षी, सभी के लिए मां बेहद ज़रूरी होती है. दुनिया की सभी मां अपने बच्चे को सुरक्षित रखना चाहती है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी एक सांप से लड़ाई कर रही है. सांप मुर्गी के बच्चों को खाने के लिए आगे बढ़ता है, मगर मां बिना जान की परवाह किए सांप से लड़ लेती है. और अंत तक अपने बच्चों को बचा लेती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक सांप मुर्गी के बच्चों की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ता है. ये सांप किसी भी कीमत पर बच्चों को खाना चाहता है, मगर मुर्गी ये सब देख लेती है. बिना देर किए हुए वो नाग से लड़ती है. उसे बच्चों के पास भी नहीं आने देती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं.

वायरल हो रहा ये वीडियो ट्विटर पर TheBest_Viral नाम के यूज़र हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 19 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- मां तो मां होती है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- मां, हर हाल में अपने बच्चों को बचाती है. इस वीडियो को देखने के बाद मैं भावुक हो गया.

देखें वीडियो-  सलमान खान IIFA Awards 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Mother Save Her Child, Chicken Fight Video, Snake And Chicken Fight, Animal Viral Video, Animal Viral And Trending Video, Ajab Gajab Video In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com