विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2021

अमेरिकी डांसर ने नेपाली गाने पर किया जोरदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अमेरिकी डांसर रिकी पॉन्ड (Ricky Pond) ने इस बार नेपाली गाने (Nepali SonG) पर डांस कर लोगों का दिल जीत लिया. उनका नया डांस वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि सोशल मीडिया यूजर्स इसे इंटरनेट की दुनिया में भी जमकर शेयर कर रहे हैं.

अमेरिकी डांसर ने नेपाली गाने पर किया जोरदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रिकी पॉन्ड का ये डांस वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है.
Photo Credit/ Ricky Pond Instagram
नई दिल्ली:

इंटरनेट (Internet) की दुनिया में आए दिन एक से बढ़कर एक डांस वीडियो (Dance Video) सुर्खियां बटोरते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो को देखने के बाद देख तो हर कोई खुश हो जाता है. इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही कमाल का डांस वीडियो छाया हुआ है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुशी से चहक उठेंगे.  वायरल हो रहे वीडियो में एक अमेरिकी शख्स को नेपाली गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अमेरिकी डांसर रिकी पॉन्ड (Ricky Pond) नेपाली गाने पर जोरदार डांस करने में मशगूल दिख रहे हैं. रिकी पॉन्ड का ये डांस वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. उन्होंने ये वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वो जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि ‘डांसिंग डैड' के तौर पर मशहूर रिकी पॉन्‍ड की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.

यहां देखिए वीडियो-

इसलिए जब भी वो कोई डांस वीडियो शेयर करते हैं तो उसकी चर्चा जरूर होती है. रिकी पॉन्ड के डांस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते हैं. उनका नया वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि आपका डांस सच में बेहद कमाल होता है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब भी आप थोड़े उदास हो तो रिकी पॉन्ड का डांस देख लीजिए, यकीनन आपका मूड बदल जाएगा. जबकि कुछ और लोगों ने रिकी पॉन्ड के डान्स की जमकर तारीफ की.

रिकी पॉन्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी  पॉपुलर हो रहा है. इसके साथ ही लोग उनके डांस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं. अपने डांस वीडियोज की बदौलत सोशल मीडिया पर उन्‍होंने अपनी खास पहचान बनाई है. कई लोग उन्‍हें डांसिंग डैड भी कहते हैं. रिकी पॉन्ड ने कुछ दिनों पहले ही बचपन का प्यार पर भी कमाल का डांस किया था. उनके इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trending News, Trending Video, Viral Video, Viral News, Viral News Hindi, Ricky Pond, Ricky Pond Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com