खास बातें
- रिक्शे पर कांग्रेसी नेताओं की तस्वीर और नारे लिखी तख्तियों के साथ ये शख्स पिछले छह साल से हिसार की बरवाला तहसील में घुम रहा है।
हिसार: रिक्शे पर कांग्रेसी नेताओं की तस्वीर और नारे लिखी तख्तियों के साथ ये शख्स पिछले छह साल से हिसार की बरवाला तहसील में घुम रहा है। किशोरी लाल का जवान बेटा सुनील 2006 से लापता है। सुनील ने ब्रह्मकुमारी आश्रम में चल रहे घोटालों का खुलासा किया था जिसके बाद से वो गायब है। बेटे के गायब होने के बाद किशोरी ने कई जगह मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन आज तक मिला तो सिर्फ आश्वासन। कभी खुद कांग्रेस का सिपाही रहा किशोरी लाल अब सूबे की सरकार से इतना खफा है कि उसके उम्मीदवार के खिलाफ गली-गली घूमकर प्रचार कर रहा है।