नौकरी की तलाश करना आसान नहीं होता. कई बार इसके लिए चक्कर काटते-काटते जूते घिस जाते हैं. ऐसे में किसी अभ्यर्थी को लंबी कोशिश के बावजूद भी नौकरी न मिले तो फिर निराश होना लाजमी है. ऐसे ही एक अभ्यर्थी ने नौकरी न मिलने से परेशान होकर कुछ ऐसा किया जो बेहद चौंकाने वाला है.
प्रशांत हरिदास नाम के लिंक्डइन यूजर ने नौकरी की तलाश से निराश होकर एक अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया. शख्स ने खुद के लिए ही एक शोक संदेश पोस्ट कर डाला. उसकी अपनी तस्वीर पर Rest in peace लिख कर पोस्ट कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नौकरी की तलाश में हाथ लगी बस निराशा
इस पोस्ट में शख्स ने लिखा, "लिंक्डइन, हर चीज के लिए धन्यवाद. इंडस्ट्री लीडर्स, मुझे भूल जाने और अनदेखा करने के लिए धन्यवाद. मुझे खुद को संवारने पर पैसे खर्च करने के लिए धन्यवाद ताकि आप मुझे भूल सकें. मेरी पोस्ट और बकवास के लिए माफ़ी. मुझे पता है कि इस पोस्ट के बाद कोई भी मुझे नौकरी पर नहीं रखेगा, चाहे मैं कितना भी अच्छा क्यों न हो या मुझे कितनी भी सिफ़ारिशें क्यों न मिली हों."
हालांकि पोस्ट में प्रशांत ने स्पष्ट किया कि इस पोस्ट के जरिए वो बताना चाहते हैं कि उनकी नौकरी पाने की कोशिशों की मौत हो गई है. उन्होंने किसी भी तरह से खुद को चोट पहुंचाने की योजना नहीं बनाई. उन्होंने लिखा, "मैं खुद को मारने वाला नहीं हूं. करने के लिए बहुत सी चीजें हैं, खाने का स्वाद लेना है और घूमने के लिए जगहें हैं. बस मर चुका हूं, नौकरी पाने, चीजों को ठीक करने और अपने जीवन के प्यार के साथ रहने की कोशिश कर रहा हूं. करीब 3 साल तक बेरोजगार रहना और अलग-थलग रहना बहुत कठिन है."
इस पोस्ट पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है और बहुत से लोगों ने हरिदास की मदद करने की पेशकश की. एक यूजर ने लिखा, "मैं आपकी बात सुन रहा हूं, और मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि यह यात्रा कितनी कठिन रही होगी. नौकरी की तलाश अविश्वसनीय रूप से अलग-थलग कर सकती है, लेकिन कृपया जान लें कि आपके प्रयास व्यर्थ नहीं हैं. आपकी दृढ़ता और लचीलापन रंग लाएगा, और सही अवसर आपके सामने आएगा."
एक अन्य ने लिखा, "मैं आपकी स्थिति से सहानुभूति रखता हूं. महामारी ने हम सभी को अलग-थलग कर दिया है, और नौकरी का बाजार पहले जैसा नहीं रहा. अपना सिर ऊंचा रखें. हार न मानें. अगर यह आपके लिए मददगार हो सकता है तो मुझे अपना नेटवर्क और अनुभव साझा करने में खुशी होगी. यह भी बीत जाएगा."
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं