विज्ञापन

बाल से भी पतला QR Code! वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा कोड, आंखों से भी देख पाना मुश्किल

ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों ने इंसानी बाल से भी पतला QR Code बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. जानिए इस अनोखी खोज और इसके भविष्य के उपयोग के बारे में.

बाल से भी पतला QR Code! वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा कोड, आंखों से भी देख पाना मुश्किल
आंखों से भी न दिखे ऐसा QR Code! वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कारनामा सामने आया है. वैज्ञानिकों ने ऐसा QR Code बनाया है, जो इंसान के बाल से भी पतला है. यह उपलब्धि दिखाती है कि आज की तकनीक कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है.

कैसे बनाया गया यह बेहद छोटा QR Code?

ऑस्ट्रिया की TU Wien के शोधकर्ताओं ने इस अनोखे QR Code को तैयार किया है. इसे बनाने के लिए उन्होंने क्रोमियम नाइट्राइड की एक बहुत पतली परत को काटने के लिए फोकस्ड आयन बीम तकनीक का इस्तेमाल किया. इस QR Code का आकार केवल 1.977 स्क्वायर माइक्रोमीटर है. यानी यह इतना छोटा है कि इसे नंगी आंखों से देख पाना लगभग असंभव है.

बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस अनोखी उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है. उनके अनुसार, यह QR Code अपनी तरह का सबसे छोटा कोड है, जो एक नए रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है.

देखें Video:

क्यों है यह उपलब्धि खास?

यह माइक्रोस्कोपिक QR Code सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों की झलक भी है. इससे डेटा स्टोरेज को और छोटा और सुरक्षित बनाया जा सकता है. सिक्योरिटी सिस्टम्स को और मजबूत किया जा सकता है. मटेरियल साइंस और नैनोटेक्नोलॉजी में नए रास्ते खुल सकते हैं.

नैनोटेक्नोलॉजी में नई उड़ान

यह खोज साबित करती है कि अब वैज्ञानिक बेहद सूक्ष्म स्तर पर भी सटीक संरचनाएं बना सकते हैं. आने वाले समय में यह तकनीक कई नई खोजों और इनोवेशन का रास्ता खोल सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 28 साल के अनुभव वाले सरकारी डॉक्टर की इनकम जान लोग हैरान, बोले- प्राइवेट में मिलते 3 गुना पैसे, पोस्ट वायरल

अजीब बदला! पड़ोसी को डराने के लिए रोज स्पीकर पर 10 घंटे बजाईं भूतों की आवाजें, फिर कोर्ट ने ऐसे सिखाया सबक

1995 में किया गया Amazon का पहला ऑर्डर क्या था? जिसने बदल दी पूरी दुनिया, Bezos-Musk भी मान रहे इसकी अहमियत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com