विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

अगर RCB नहीं जीती तो पति को दे दूंगी तलाक...महिला फैन के पोस्टर ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

RCB Fan Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में देखा जा सकता है कि, एक महिला ने अपने हाथ में लिए पोस्टर पर लिखा था, 'अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी.'

अगर RCB नहीं जीती तो पति को दे दूंगी तलाक...महिला फैन के पोस्टर ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल
"तलाक की धमकी और क्रिकेट का जुनून, RCB फैन का पोस्टर बना इंटरनेट सेंसेशन

RCB fan divorce poster: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले के दौरान एक महिला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फैन का पोस्टर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है. इस महिला ने अपने हाथ में लिए पोस्टर पर लिखा था, 'अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी.' यह पोस्टर जैसे ही कैमरे में कैद हुआ, वैसा ही इंटरनेट पर इनकी तस्वीरें और वीडियो आग की तरह फैल गईं.

महिला फैन का पोस्टर वायरल (IPL 2025 viral fan moment)

यह मामला मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. हालांकि, RCB अब तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है....टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल हार चुकी है. फैंस को इस बार उम्मीद है कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इतिहास रच सकती है.

यहां देखें वीडियो

RCB की हार से टूटेगा रिश्ता? (Funny cricket moments IPL)

महिला फैन का यह बैनर देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने मजाक में लिखा, अब पति को भी फाइनल खेलने भेजो. वहीं, किसी ने कहा, ये अब क्रिकेट नहीं, रिश्तों का मैच बन गया है. एक यूजर ने लिखा, भगवान बचाए ऐसी बीबी से. एक यूजर ने लिखा, इनके पति को अभी से ही योजना बनानी शुरू कर देनी चाहिए.

वायरल हुआ फैन का धमाकेदार बैनर (RCB Fan Open Challenge)

कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा कि इस तरह की हरकतें सिर्फ वायरल होने के लिए की जाती हैं. हालांकि, इस पोस्टर से एक बात जरूर सामने आई....RCB फैंस का जुनून. सालों की निराशा और हार के बावजूद यह टीम देश की सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाली टीमों में शामिल है. विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों से सजी इस टीम को अब एक ट्रॉफी की तलाश है. अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं. क्या इस बार RCB का सपना पूरा होगा? क्या इस महिला का रिश्ता बच पाएगा? जवाब जल्द ही सामने होगा.

ये भी पढ़ें:- सिर्फ AC या सिलिंडर ही नहीं, कमोड भी हो सकता है ब्लास्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PBKS VS RCB, PBKS VS RCB IPL Final, IPL UPDATES, RCB FANS, RCB NEWS, WOMEN VOWS TO DIVORCE HUSBAND IF RCB LOSES IN IPL 2025 FINAL, RCB Fan Viral Video, RCB Divorce Fan, RCB IPL 2025 NEWS, IPL 2025 Funny Moments, RCB Fan Open Challenge, RCB Trophy Win Challenge, IPL Viral Fan Reaction, Virat Kohli RCB 2025, RCB Fan Divorce Poster, IPL 2025 Viral Fan Moment, RCB Vs Punjab Kings, Virat Kohli RCB News, RCB Final Meme Trend, IPL Fan Reactions 2025, RCB Fan Viral Image, Funny Cricket Moments IPL, RCB Female Fan News, RCB IPL Final 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com