रांची:
रांची के नामी सेंट जेवियर कॉलेज में बुधवार अपराह्न् एक युवक ने एक छात्रा का सिर कलम कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक छात्रा को जानता था। संदेह है कि उसने यह वारदात प्रेम में असफल होने पर की। वहीं इस हादसे के बाद स्कूल सकते में है। पुलिस के अनुसार छात्रा खूशबू रांची के तुपुदाना की रहने वाली थी जबकि हमलावर बिजेंद्र कुमार जमशेदपुर का रहने वाला इंजीनियरिंग का छात्र है। खूशबू इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के बाद अपनी कक्षा से बाहर निकली थी उसी समय यह वारदात हुई। खूशबू के बाहर निकलने पर बिजेंद्र ने उसे पकड़ लिया और उसके तुरंत बाद चाकू से उसका सिर कलम कर दिया। वारदात के बाद बिजेंद्र घटनास्थल से भाग नहीं सका और कुछ छात्रों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खूशबू की नानी जमशेदपुर में रहती हैं और युवक उसे जानता था। उन्होंने कहा कि घटना की वजह प्रेम में मिली रुसवाई हो सकती है। इस घटना से पूरा स्कूल सकते में है। यह वही कॉलेज है जहां से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रांची, छात्रा, सिर, कलम, प्रेम, हत्या, Ranchi, College, Girl, Beheaded