विज्ञापन

'सुहागरात' के बाद अब चलती ट्रेन में हवन, VIDEO ने मचाई खलबली, रेलवे ने बताया सच

Train Viral Video: ट्रेन में 'सुहागरात' की सेज सजाने वाले वीडियो के बाद अब चलती ट्रेन में पूजा-पाठ और हवन का एक नया वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो से मची खलबली के बाद अब रेलवे ने सफाई दी है.

नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में हवन का वीडियो वायरल, रेलवे ने किया कोच का खुलासा

New Delhi To Mumbai Train Havan Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे (Indian Railways) की चर्चा जोरों पर है. कभी ट्रेन में 'सुहागरात' की सेज सजाने वाला वीडियो सुर्खियां बटोरता है, तो कभी चलती ट्रेन में पूजा-पाठ और हवन का वीडियो आग की तरह फैल जाता है. इन दिनों वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुजारी ट्रेन के फर्श पर हवन कुंड रखकर रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं. नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में हवन करने वाले इस वीडियो से हड़कंप मच गया. लोग जलते हवन कुंड को देखकर यात्रियों की सुरक्षा और नियमों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. बढ़ते विवाद को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. 

ये भी पढ़ें:-'थोड़ी तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो...' महिला के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया युवक, रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

आखिर क्या है हवन का सच? (What is the truth behind the Havan?)

सोशल मीडिया पर मचे बढ़ते बवाल के बाद उत्तर रेलवे ने एक बयान जारी कर सफाई दी है कि, यह कोई आम यात्री कोच नहीं था. यह एक प्राइवेट सैलून कोच था, जिसे एक यात्री ने विशेष यात्रा के लिए बुक किया था. रेलवे के अनुसार, यह बुकिंग 8 जुलाई को IRCTC के जरिए हुई थी. इसके लिए 3 लाख 8 हजार 580 रुपये का भुगतान किया गया था. 10 जुलाई को यह कोच पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12926 में जोड़ा गया था. इसके अलावा यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया

जानें आखिर कैसा होता है ये सैलून कोच (IRCTC Salon Coach)

सैलून कोच असल में पटरी पर दौड़ता चलता फिरता फाइव स्टार होटल होता है, जो कि आम ट्रेन के डिब्बों से बिल्कुल अलग होता है. इसमें आलीशान बेडरूम, एक लिविंग एरिया, डाइनिंग स्पेस, मॉडर्न बाथरूम जैसी तमाम सुविधाएं होती हैं. यही नहीं इसमें एक छोटा किचन भी होता है. पहले ये कोच को सिर्फ अफसरों के लिए बुक किए जा सकते थे, लेकिन अब इसे कोई भी बुक कर सकता है.

ये भी पढ़ें:-क्लासरूम या सपनों की दुनिया? परियों की कहानी जैसी दिखती है ये यूनिवर्सिटी, जहां बंक नहीं मारते छात्र!

ये भी पढ़ें:-अजब गजब: क्या आपने ऐसा गांव देखा है जहां सड़कें नहीं, छतों पर चलते हैं लोग? VIDEO उड़ा देगा होश

ये भी पढ़ें:-उम्र के इस पड़ाव पर भी हार नहीं मानी, बैंगन बेचने वाले इस दादा की कहानी दिल जीत लेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Viral Video, IRCTC, Havan, Train Puja Rituals, Paschim Express Journey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com