विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2015

महारानी विक्टोरिया का अंडरगारमेंट 12 हजार पाउंड में नीलाम

Also Read in
महारानी विक्टोरिया का अंडरगारमेंट 12 हजार पाउंड में नीलाम
महारानी विक्टोरिया (फाइल फोटो)
लंदन: ब्रिटेन में हुई एक नीलामी में महारानी विक्टोरिया के एक जोड़ी अंडरगारमेंट की रिकॉर्ड 12,000 पाउंड में नीलामी हुई है। विक्टोरिया रेजिना के लिए वीआर स्टांप लगे हुए इस अंडरगारमेंट को एक ब्रिटिश महिला ने खरीदा है।

विल्टशायर में चिपेनहैम ऑक्शन रूम्स की प्रधान नीलामीकर्ता रिचर्ड एडमंड्स ने बताया, विक्टोरिया के इस शाही अंडरगारमेंट की यह रिकॉर्ड तोड़ नीलामी है।

'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' की खबर के अनुसार, इस अंडरगारमेंट पर 1890 की तिथि अंकित है और यह बहुत बेहतर हालत में है। इसे बरसों से ससेक्स के 'यस्टरडेज वर्ल्ड' संग्रहालय के ताप नियंत्रित स्टोररूम में टिशू पेपर में संरक्षित कर रखा गया था।

एडमंड्स ने बताया, 1901 में महारानी विक्टोरिया की मृत्यु के बाद उनके वस्त्रों को प्राय: शाही घराने के सदस्यों को दिया जाता था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महारानी विक्टोरिया, अंडरगारमेंट, अंत:वस्त्र, अंडरगारमेंट की नीलामी, रिचर्ड एडमंड्स, ब्रिटेन, Queen Victoria, Undergarment, Undergarment Auction, Richard Edmonds, United Kingdom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com