विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2023

पंजाबी मुंडे ने केसरिया गाने को 4 भाषाओं में एक साथ गा कर कमाल किया, आनंद महिंद्रा ने भी तारीफ की

फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया तेरा इश्क है पिया का क्रेज अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा. हाल ही में एक पंजाबी सिंगर ने इस गाने को चार भाषाओं में इस तरह से रिमिक्स किया कि सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.

पंजाबी मुंडे ने केसरिया गाने को 4 भाषाओं में एक साथ गा कर कमाल किया, आनंद महिंद्रा ने भी तारीफ की

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और मशहूर सिंगर में से एक अरिजीत सिंह का गाना 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' साल 2022 का सबसे फेवरेट रोमांटिक नंबर रहा. वैसे तो इस गाने के आपने कई सारे वर्जन सुने और देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको इस गाने का फोर इन वन एक ऐसा वीडियो दिखाते हैं, जिसमें एक सिंगर इस गाने को 4 भाषाओं में इतने सुर में गा रहा है कि उसे सुनकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा.

आनंद महिंद्रा ने भी तारीफ की

इस गाने को सुनने के बाद आनंद महिंद्रा ने भी तारीफ की. वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बहुत ही सुंदर आवाज है.

केसरिया का जबरदस्त वर्जन

 ब्रह्मास्त्र फिल्म का गाना केसरिया यकीनन आपकी भी फेवरेट लिस्ट में होगा. इस गाने को जितनी बार सुन लो कम ही लगता है. यह गाना है इतना सुकून देने वाला लेकिन आज हम आपको इस गाने से जुड़ा एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसके बाद सिर्फ हिंदी नहीं आप इस गाने को और भी कई भाषाओं में गुनगुनाते नजर आएंगे. दरअसल, इस वीडियो में एक पंजाबी मुंडा केसरिया गाना गा रहा है और इसमें वो साउथ की कई भाषाओं का प्रयोग कर रहा है. 

एक ही वीडियो में आपको मलयालम, तमिल, हिंदी और तेलगु में ये सॉन्ग सुनाई देगा वो भी एक से बढ़कर एक. एक साथ इतनी सारी लैंग्वेज को ट्रांसलेट करके गाना और इसका बेहतरीन कंपोजीशन सुनने में बहुत ही सुकून देने वाला लग रहा है. ट्विटर पर @Satbir Singh नाम से बने पेज पर एक पंजाबी सिंगर का वीडियो शेयर किया गया है, जिसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक पंजाबी लड़का मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में केसरिया गाना गा रहा है. मुझे नहीं पता मैं कितनी अच्छी तरह साउथ भाषाओं को जानता हूं, लेकिन यह शानदार लग रहा है. ज्यादा भाषाएं सीखना एक खूबसूरत चीज है. कोई जानता है कि वह कौन है'?

वायरल हुआ ये म्यूजिकल वीडियो 

पंजाबी मुंडे का केसरिया गाना गाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 137.4k यूजर्स इसे देख चुके हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस शख्स की आवाज वाकई मंत्रमुग्ध कर देने वाली है. बता दें कि किसी को यह नहीं पता कि यह शख्स कौन है, लेकिन इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर लोग भी कह रहे हैं कि ऐसा गाना सुनकर कानों को सुकून मिल गया. बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया तेरा इश्क है पिया मशहूर राइटर अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा और इसे प्रीतम ने कंपोज किया. वहीं इसे अपनी सुरीली आवाज अरिजीत सिंह ने दी. वहीं. फीमेल वर्जन को निकिता गांधी ने गाया. इसको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया, जो साल 2022 का सबसे फेमस रोमांटिक नंबर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Kesariya Song In Different Language, वायरल वीडियो, Viral And Trending Video, Ajab Gajab Video, News And Views, Kesariya Viral Video, Offbeat, Zara Hatke Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com