विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2021

गांजा और ड्रग्स चैट की खोज के लिए सड़कों पर लोगों के मोबाइल फोन खंगाल रही पुलिस

मुंबई में ड्रग्स को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल में भी जाना पड़ा. हैदराबाद में ड्रग्स ढूंढने का एक अलग ही मामला देखने को मिल रहा है. यहां पुलिस सड़क पर आ-जा रही गाड़ियों को रोककर तलाशी ले रही है.

गांजा और ड्रग्स चैट की खोज के लिए सड़कों पर लोगों के मोबाइल फोन खंगाल रही पुलिस

मुंबई (Mumbai) में ड्रग्स (Drugs) को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. इस मामले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) जेल में भी जाना पड़ा. हैदराबाद में ड्रग्स ढूंढने का एक अलग ही मामला देखने को मिल रहा है. यहां पुलिस सड़क पर आ-जा रही गाड़ियों को रोककर तलाशी ले रही है. तलाशी के बहाने वो लोगों से पूछताछ कर रही है. कुछ नहीं मिलने पर लोगों के मोबाइल चेक कर रही है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर यूज़र्स भड़के हुए हैं.

वीडियो देखें.

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस ने एंटी गांजा ड्रग्स ड्राइव चलाया है. दावा है कि 2 महीने से ये अभियान चल रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले सड़क पर जा रहे लोगों, खासकर बाइक और स्कूटी वालों को रोकते हैं, उनका सामान चेक करते हैं. साथ ही उनके मोबाइल भी खंगालते हैं और चैट में ड्रग्स शब्द खोजते हैं. हैदराबाद पुलिस का एक वीडियो सामने आया है. इसमें पुलिसवाले सड़क पर जा रहे लोगों को रोककर उनके मोबाइल फोन चेक कर रहे हैं. ताकि गांजा या अन्य ड्रग्स को लेकर अगर कोई चैट हुई है तो उस बारे में पता लगाया जा सके. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिस पर कई लोग मजे ले रहे हैं तो कई पुलिस की इस अजीब कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Viral Video, Trending News Hindi, Viral News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com