Guru Ravidas Jayanti: संत रविदास जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करोलबाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं के साथ बैठकर भजन कीर्तन किया. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों से मिले और उनके साथ बैठकर कुछ देर बातचीत करते हुए भी नज़र आए.
देखें Video:
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi takes part in 'Shabad Kirtan' at Shri Guru Ravidas Vishram Dham Mandir in Delhi's Karol Bagh on the occasion of Ravidas Jayanti
— ANI (@ANI) February 16, 2022
Source: DD pic.twitter.com/pa2YLWqFnE
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने संत रविदास जयंती के मौके पर करोल बाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ भजन कीर्तन में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी वहां श्रद्धालुओं के साथ बैठकर मंजीरा बजाते नज़र आए. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी मंदिर में महिलाओं के बीच बैठकर मजीका बजा रहे हैं. इस दौरान वो उनसे काफी बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए.
Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Shri Guru Ravidas Vishram Dham Mandir in Delhi's Karol Bagh on the occasion of Ravidas Jayanti pic.twitter.com/m7iGYiIWKR
— ANI (@ANI) February 16, 2022
बता दें कि इससे पहले कल पीएम मोदी ने ट्विटर पर संत रविदास की पूजा करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की थी. पीएम मोदी ने लिखा था, ''महान संत गुरु रविदास जी की जन्म-जयंती है. उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है. इस अवसर पर मुझे संत रविदास जी की पवित्र स्थली को लेकर कुछ बातें याद आ रही हैं. साल 2016 और 2019 में मुझे यहां मत्था टेकने और लंगर छकने का सौभाग्य मिला था. एक सांसद होने के नाते मैंने ये तय कर लिया था कि इस तीर्थस्थल के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.''
नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी, मुंबई के एक अस्पताल में ली आखिरी सांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं