विज्ञापन

रोबर्स केव में सिर पर स्पीकर रख जमकर नाचे टूरिस्ट, बजने लगा हरियाणवी गाना तो भड़क उठे लोग

देहरादून के फेमस टूरिस्ट प्लेस रोबर्स केव में सिर पर बड़ा स्पीकर रखकर हरियाणवी गाने पर डांस करते पर्यटकों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसनें लोगों के बीच ऐसे बिहेवियर को लेकर बहस छेड़ दी है.

रोबर्स केव में सिर पर स्पीकर रख जमकर नाचे टूरिस्ट, बजने लगा हरियाणवी गाना तो भड़क उठे लोग
शांत वादियों में हरियाणवी गाने पर हुड़दंग! लड़कों का वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, एटीकेट पर उठे सवाल
Photos: @himalayanhindu/X

Dehradun Robbers Cave viral video: देवभूमि उत्तराखंड की शांत और खूबसूरत वादियों में घूमने आने वाले टूरिस्ट से अक्सर जिम्मेदार और अच्छे बिहेवियर की उम्मीद की जाती है, लेकिन कई बार लोग अपनी मौज-मस्ती के चक्कर में पब्लिक प्लेस की लिमिट ही भूल जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देहरादून के फेमस रोबर्स केव (गुच्छूपानी) में भी देखने को मिला, जहां आए टूरिस्ट्स के एक ग्रुप ने गुफा को ही अपना डांस फ्लोर बना डाला. वीडियो में एक टूरिस्ट सिर पर बड़ा सा बूमबॉक्स रखकर तेज आवाज में हरियाणवी गाना बजाते और गुफा के अंदर नाचते हुए नजर आए. इस हरकत ने सोशल मीडिया पर पब्लिक प्लेस में टूरिस्ट्स के ऐसे व्यवहार और एटीकेट को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें:-'हम चाइनीज नहीं, इंडियन हैं' अरुणाचल की बेटी का इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर वायरल

सिर पर बूमबॉक्स रखकर गुफा में किया जमकर डांस (Tourists Haryanvi song boombox Dehradun)

हिमालयन हिंदू नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवक अपने सिर पर एक बड़ा सा बूमबॉक्स स्पीकर लिए हुए है. उस बूमबॉक्स पर हरियाणवी गाना 'लोफर' बहुत ही लाउड वॉल्यूम में बज रहा है. इस बीच उसके साथ चल रहे बाकी साथी तेज आवाज में गाते हुए और हाथ उठाकर गुफा के बीच में ही डांस करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान वहां आसपास मौजूद अन्य टूरिस्ट और फैमली उन युवकों के इस अजीबोगरीब एंटरटेनमेंट और हुड़दंग को बस शांति से देखते रह गए. वीडियो सामने आते ही लोगों ने टूरिस्ट्स के इस तरह के रवैये पर गुस्सा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

एटीकेट और गानों के लिरिक्स पर छिड़ी बहस (Uttarakhand tourist etiquette debate)

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग दो हिस्सों में बंट गए. कुछ लोगों का कहना था कि, 'पब्लिक प्लेस पर इस तरह तेज आवाज में गाना बजाना बाकी लोगों को परेशान कर सकाता है.' वहीं कुछ यूजर्स ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि, 'पर्यटन स्थलों के लिए सख्त नियम बनाए जाएं ताकि कोई दूसरों के लिए परेशानी न खड़े करे.'

ये भी पढ़ें:-58 लाख का पैकेज, अपना घर और कार फिर भी नहीं मिला कोई दूल्हा...'दुल्हन की मंडी' में फूट-फूटकर रोई महिला
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dehradun, Cave, Tourists, Haryanvi Song, Tourist Behaviour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com