भूख एक ऐसी चीज है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है. हाल ही में, एक Reddit यूजर u/Icy-Reserve6995 ने इसी संदर्भ में एक चौंकाने वाली घटना शेयर की है. हालांकि वह फोटोग्राफर नहीं थे, लेकिन उनके दोस्त ने उनसे अनुरोध किया कि वे कम से कम फीस में उनकी शादी की तस्वीरें क्लिक करें. जब उन्हें खाना खाने से रोका गया, तो उन्होंने गुस्से में शादी सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया. अब फोटोग्राफर ने पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से उनकी राय मांगी है.
यहां डालें एक नज़र:
अपनी पोस्ट में फोटोग्राफर ने लिखा, 'मैं पेशेवर फोटोग्राफर नहीं हूं. मैं कुत्तों को टहलाता हूं और उनकी तस्वीरें खींचता हूं ताकि उन्हें अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर सकूं. यह मेरा शौक है.' एक दोस्त ने पैसे बचाने के लिए उससे अपनी शादी में फोटोग्राफी करने के लिए कहा, जिस पर उसने इनकार कर दिया और कहा वेडिंग फोटोग्राफी उसका काम नहीं है. दोस्त ने जिद करते हुए कहा, कि अगर तस्वीरें 'परफेक्ट' नहीं भी हुईं तो भी उसे कोई परवाह नहीं. इस पर फोटोग्राफर 250 डॉलर के बदले उसकी शादी में तस्वीरें खींचने के लिए तैयार हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फोटोग्राफर ने बताया, शादी वाले दिन सुबह करीब 11 बजे से फोटो का काम शुरू हो गया और जो करीब रात 8 बजे खत्म होने वाला था. इस बीच शाम 5 बजे के लोगों को खाना परोसा जाने लगा. लेकिन, फोटोग्राफर के लिए किसी भी टेबल पर जगह नहीं रखी गई और उसे खाना खाने से मना कर दिया गया. उससे लगातार फोटो खींचने के लिए कहा गया. फोटोग्राफर के मुताबिक, उसको अपने इस फैसले पर अफसोस हो रहा था कि वो क्यों फोटो खींचने के लिए मान गया.
थक कर फोटोग्राफर ने अपने दोस्त और दूल्हे से कहा, कि उसे 20 मिनट का ब्रेक चाहिए. इस पर दूल्हे ने उससे कहा कि या तो वह बिना रुके तस्वीरें खींचता रहे या उसे बिना पैसे लिए ही वहां से जाना पड़ेगा. फोटोग्राफर ने कहा, 'भूख, थकान और गर्मी से मैं बहुत परेशान हो चुका था. जब दूल्हे ने मुझसे बिना पैसे लिए जाने के लिए कहा, तो मैंने गुस्से में उसके सामने ही तस्वीरें डिलीट कर दीं और यह कहकर वहां से चला आया कि अब मैं उसका फोटोग्राफर नहीं हूं.' फोटोग्राफर का कहना है कि अगर मुझे उस वक्त 250 डॉलर मिलते तो मैं उससे सिर्फ एक गिलास पानी खरीदता.
सोशल मीडिया पर अब यूजर्स अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि फोटोग्राफर ने शादी की तस्वीरें डिलीट करके बिल्कुल सही किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं