विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2022

मोर ने पंख फैलाकर सड़क के बीचोबीच किया मनमोहक डांस, Video ने जीता लोगों का दिल

शानदार और रंगीन भारतीय राष्ट्रीय पक्षी की झलक !!!

मोर ने पंख फैलाकर सड़क के बीचोबीच किया मनमोहक डांस, Video ने जीता लोगों का दिल
मोर ने पंख फैलाकर सड़क के बीचोबीच किया मनमोहक डांस

मोर अपने खूबसूरत पंखों से साथ बेहद मनमोहक डांस के लिए फेमस है. क्या आपने किसी मोर को नाचते (Peacock Dance) हुए देखा, खासकर की स्लो-मोशन में. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोर के जुदा अंदाज को देखकर किसी का भी दिल खुश हो जाएगा. इसमें आप बड़ी बारीकी से मोर को अपने पंख फैलाते देख सकते हैं. इस वीडियो को देखकर कई लोग मोर के इस जुदा अंदाज के दीवाने हो गए

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्विटर पर @CherishThyEarth नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- शानदार और रंगीन भारतीय राष्ट्रीय पक्षी की झलक !!! इस वीडियो को अबतक 3 लाख स् ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे सड़क के बीचोबीच मोर अपने पंखों को धीरे-धीरे फैला रहा है और उसके बाद वो कितना खूबसूरत डांस करता है.

देखें Video:

लोगों को मोर का ये डांस वीडियो खूप पसंद आ रहा है. वीडियो बार-बार देखा जा रहा है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. मोर को नाचता देख लोग खुद को उसकी सुंदरता की तारीफ करने से नहीं रोक सके. ज्यादातर यूजर ने लिखा, ये कमाल का पक्षी है, और नर में सबसे सुंदर भी. जबकि कुछ यूजर्स ने कुदरत की इस रचना की तारीफ की है.

बच्‍ची के जन्‍म की खुशी को बनाया खास, हेलीकॉप्‍टर के जरिये घर लेकर पहुंचा परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian National Bird, Peacock Amazing Dance On Road, Peacock Amazing Dance, Peacock Dance On Road, Peacock Dance, Peacock Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com