विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2022

लापता तोते को खोजने के लिए रखा 50 हजार इनाम, मालिक ने शहर भर में लगवाए पोस्टर

तोते के मालिक का कहना है, कि इस तोते से हमे काफी अपनापन और लगाव है अगर आप में से किसी ने भी देखा है तो हमें बताइए अगर किसी को पता चले आर तोता मिला तो हमने इसके लिए ₹50,000 रुपए का इनाम भी रखा है.

घर से लापता हो गया तोता, तो मालिक ने शहर भर में लगवाए पोस्टर

कर्नाटक (Karnataka) के तुमकुरू में पोस्टर लगाया गया है कि तोता ढूंढिए इनाम पाइए. 50 हज़ार रुपये का इनाम. ये तोता अफ्रीकी नस्ल का है. जिसका नाम है रुस्तम. ये तोता (Parrot) 16 तारीख से लापता है. जिनका ये तोता है वो शहर में पोस्टर लगा कर लोगों से उसकी सकुशल वापसी की अपील कर रहे है. मालिक का कहना है कि जो कोई भी तोते को ढूंढकर लाएगा उसे 50 हज़ार रुपए का इनाम दिया जाएगा. तोते के मालिक का कहना है, कि इस तोते से हमे काफी अपनापन और लगाव है अगर आप में से किसी ने भी देखा है तो हमें बताइए अगर किसी को पता चले आर तोता मिला तो हमने इसके लिए ₹50,000 रुपए का इनाम भी रखा है.

दरअसल, इस जोड़े का दूसरा तोता 16 तारीख को अचानक लापता हो गया. परिवार वालों को लगता है कि वो उड़ गया. आसपास सभी जगहों पर पहले तलाश किया गया लेकिन नहीं मिला.

तोते की मालकिन, पल्लवी ने कहा, सभी लोगों से विनती करती हूं कि, लोग अपने अपने घरों की बालकनी छत पर खिड़की के आसपास देखें. तोता ढूंढने में हमारी मदद करें हम उसको बहुत मिस कर रहे हैं क्योंकि वो हमारे फैमिली मेंबर जैसा है.

बता दें कि तोतों का ये जोड़ा पिछले ढाई वर्षों से इस परिवार के पास रह रहा था. अब इनाम की रकम के साथ इसके साथी की तलाश ज़ोर शोर से चल रही है.

उड़ते-उड़ते घर के ऊपर आ गिरा हॉट एयर बलून, कई लोग थे सवार, देखें आगे क्या हुआ...

लेखक के बारे में
img
नेहाल किदवई
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parrot Missing From The House, Karnataka, Reward For Missing Parrot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com