विज्ञापन

मैनेजर से बेटी की शिकायत करने ऑफिस पहुंचे माता-पिता, पूछ ली परफॉर्मेंस रिपोर्ट! फिर जो हुआ...

बेंगलुरु की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसके माता-पिता ऑफिस जाकर मैनेजर से उसकी शिकायत करते नजर आए. इस मजेदार घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया.

मैनेजर से बेटी की शिकायत करने ऑफिस पहुंचे माता-पिता, पूछ ली परफॉर्मेंस रिपोर्ट! फिर जो हुआ...
ऑफिस पहुंचकर बेटी की ‘शिकायत’ करने लगे माता-पिता, वीडियो देख लोग बोले- ये तो PTM का अगला लेवल है!

बेंगलुरु की रहने वाली तेजस्विनी आनंद (Tejaswini Anand) का एक मजेदार और थोड़ा अजीब अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि जब उनके माता-पिता उनके ऑफिस आए, तो उन्होंने सीधे उनके मैनेजर से उनके व्यवहार के बारे में बात करनी शुरू कर दी. वीडियो पर लिखा था- दूसरे पेरेंट्स ऑफिस विजिट एंजॉय करते हैं, जबकि मेरे पेरेंट्स मेरे मैनेजर से मेरी शिकायत करते हैं. स्कूल की PTM से लेकर अब तक ये कभी खत्म नहीं होता.

लोगों को क्यों लगा मजेदार?

यह वीडियो देखते ही लोगों को अपने-अपने अनुभव याद आ गए. कई यूजर्स ने इसे पैरेंट्स-मैनेजर मीटिंग का नाम दे दिया और कहा कि यह बिल्कुल स्कूल की पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) जैसा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा- मेरे पापा ने भी मेरे मैनेजर से पूछा था कि मैं जॉब के लायक हूं या नहीं. दूसरे यूजर ने लिखा- मौका मिला तो मेरी मां भी ऐसा ही करेंगी! तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो स्कूल वाली PTM का अगला लेवल है. वीडियो को हजारों बार देखा गया और लोगों ने हंसते हुए इस पर खूब कमेंट किए.

देखें Video:

पारंपरिक सोच या ओवरकेयर?

कई लोगों का मानना है कि माता-पिता का यह व्यवहार उनकी परंपरागत सोच और बच्चों के प्रति ज्यादा चिंता से जुड़ा होता है. भारतीय परिवारों में अक्सर माता-पिता अपने बच्चों के करियर और व्यवहार को लेकर काफी सजग रहते हैं. हालांकि, ऑफिस जैसे प्रोफेशनल माहौल में यह थोड़ा असामान्य जरूर लगता है, इसलिए लोगों को यह घटना मजेदार लगी.

सोशल मीडिया पर क्यों पसंद आ रहे ऐसे वीडियो?

आजकल ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, क्योंकि ये लोगों को रिलेटेबल लगते हैं. कहीं यह हंसी का कारण बनते हैं. तो कहीं यह इमोशनल कनेक्शन दिखाते हैं. माता-पिता और बच्चों के रिश्ते के ये अलग-अलग पहलू लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग जीतने के बाद पहली बार हवा महसूस कर खुशी से रो पड़ा बच्चा, Video देख भावुक हुए लोग

जंगल में भी ट्रैफिक जाम! बाघ को घेरकर खड़ी रहीं गाड़ियां, रणथंभौर सफारी का चौंकाने वाला Video वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com