विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2021

Panda सीढ़ियां चढ़कर बार-बार गिर रहा था नीचे, फिर भी नहीं मानी हार, IAS बोला- उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए - देखें Video

पांडा का एक वीडियो जो अब इंटरनेट पर सामने आया है वो बेहद प्यारा है और हमें एक ऐसी सीख भी देता है, जो हम सभी को जीवन में कभी हार न मानने की प्रेरणा देती है. इस वीडियो में एक क्यूट पांडा सीढ़िय़ों पर चढ़ता और गिरता हुआ नजर आ रहा है.

Panda सीढ़ियां चढ़कर बार-बार गिर रहा था नीचे, फिर भी नहीं मानी हार, IAS बोला- उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए - देखें Video
Panda सीढ़ियां चढ़कर बार-बार गिर रहा था नीचे, फिर भी नहीं मानी हार

पांडा (Panda) बेहद क्यूट जानवर होते हैं. ये दिखने में तने क्यूट होते हैं उतने ही शांत और शरारती भी. लेकिन, इनकी शरारतें अक्सर लोगों का दिल जीत लेती हैं. इंटरनेट पर पांडा के प्यारे और मजेदार वीडियोज (Panda Video) की भरमार है. पांडा का एक वीडियो जो अब इंटरनेट पर सामने आया है वो बेहद प्यारा है और हमें एक ऐसी सीख भी देता है, जो हम सभी को जीवन में कभी हार न मानने की प्रेरणा देती है. इस वीडियो में एक क्यूट पांडा सीढ़िय़ों पर चढ़ता और गिरता हुआ नजर आ रहा है. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी एमवी राव ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- उम्मीद कभी नहीं खोना, ज्यादा के लिए कोशिश करें. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पांडा दो कि दिखने में काफी क्यूट है वो सीढ़ियों पर चढ़ रहा है, पांडा सीढ़ियों पर जैसे ही ऊपर तक पहुंचता है वो लुढ़ककर वापस नीचे गिर जाता है. लेकिन गिरने के बाद भी वो हार नहीं मानता और दोबारा सीढ़ियों पर चढ़ने लगता है.

देखें Video:

प्यारे से पांडा का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को देखने से हम सभी को ये सीख मिलती है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें और परेशानियां भलें ही आ जाएं लेकिन हमें कभी भी घबराना नहीं चाहिए और न ही हार माननी चाहिए. बल्कि दोबारा से आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए. वीड़ियो पर लोग अपने ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panda Falling Down The Stairs, Panda Video, Panda Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com