विज्ञापन

Palghar Flood: बाढ़ में फंसी गर्भवती के लिए घर के दरवाजे को बनाया स्ट्रेचर, अस्पताल पहुंचते ही गूंजी किलकारी; दिल खुश कर देगा ये वीडियो

सीने तक भरे पानी से होकर गुजरी इस महिला ने अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अब महाराष्ट्र में बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. पढ़ें मनोज सातवी की यह रिपोर्ट...

Palghar Flood: बाढ़ में फंसी गर्भवती के लिए घर के दरवाजे को बनाया स्ट्रेचर, अस्पताल पहुंचते ही गूंजी किलकारी; दिल खुश कर देगा ये वीडियो
पालघर के विरार में जलभराव के बीच दरवाजे के स्ट्रेचर पर लिटाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.
NDTV Reporter

Monsoon Update: महाराष्ट्र के पालघर में बाढ़ (Palghar Flood) के बीच फंसी गर्भवती महिला को बचाने के लिए आशा वर्कर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर के दरवाजे का स्ट्रेचर बनाया और फिर छाती तक भरे पानी से गुजरते हुए उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया. महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी थी, जिसके चलते अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. महिला ने बताया कि बाढ़ के कारण एंबुलेंस नहीं मिल रही थी, जिस कारण लोगों ने उसे अपने कंधे पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया.

'मैं पैदल चली जाती हूं...'

इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें 8 से 10 लोग घर के गेट को स्ट्रेचर की तरह पकड़े खड़े हैं और महिला को उस पर लिटाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान महिला को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि मैं पैदल चली जाऊंगी. लेकिन इंफेक्शन के डर से वे उसे पानी में उतरने नहीं देते हैं और कहते हैं कि 2 मिनट की बात है लेट जाओ. जैसे ही महिला आराम से उस पर लैट जाती है, लोग उसे पानी से भरे घर से निकाल ले जाते हैं. अब महिला की तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपने बच्चे के साथ नजर आ रही हैं.

कल से सुधरेंगे हालात

IMD की मानें तो 9 जुलाई 2026 तक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है. जुलाई के शुरुआती आठ दिनों में हुई इस बारिश से राष्ट्रीय स्तर पर बारिश की कमी 38% से घटकर 14% रह गई है. हालांकि, बाढ़ से प्रभावित पालघर और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों के लिए IMD का ताजा पूर्वानुमान राहत देने वाला है. 9 जुलाई से महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना जताई गई है. बारिश का जोर कम होने से जलभराव वाले इलाकों में पानी उतरने और स्थिति सुधरने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- ट्रेन हनीमून कांड में TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palghar Flood, IMD, Virar, Maharashtra, Monsoon Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com