कोरोनावायरस (Coronvirus) का कहर हर तरफ जारी है. वहीं इन सब के बीच एक ऐसे बेटे की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे पढ़ने के बाद आपके आंखों से आंसू छलक जाएंगे. वेबसाइट अल नस के अनुसार, वेस्ट बैंक में बेइट आवा के शहर के फिलिस्तीनी लड़के जिहादी अल-सुवाती ने हेब्रोन अस्पताल के आईसीयू (Intensive Care Unit) की खिड़की पर चढ़कर अपनी मां को अलविदा करता हुआ दिखाई दे रहा है. खिड़की पर बैठे लड़के की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Photo) हो रही है. जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर काफी इमोशनल हो रहे हैं. आपको बता दें कि खिड़की पर बैठे शख्स के मां की मौत COVID -19 संक्रमण से हो गई है.
खिड़की पर बैठे शख्स की मां का नाम रश्मि सुवित्ती है. रश्मि सुवित्ती की मौत कोरोनावायरस संक्रमण के कारण 4 दिन पहले ही हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक जब उनका बेटा उनसे मिलने अचानक हॉस्पिटल पहुंचा उससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी. इस फोटो को शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'COVID-19 से संक्रमित एक फिलिस्तीनी महिला का बेटा हर रात अपनी मां को देखने के लिए हॉस्पिटल के रूम की खिड़की पर चढ़ जाता था.'
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
The son of a Palestinian woman who was infected with COVID-19 climbed up to her hospital room to sit and see his mother every night until she passed away. pic.twitter.com/31wCCNYPbs
— Mohamad Safa (@mhdksafa) July 18, 2020
इस फोटो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर कमेंट करते हुए लिख रहे है, क्या कमाल का बेटा है. फोटो को देखकर मेरी आंखों से आंसू छलक गए सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो को देखने के बाद मेरा गला भर गया. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा यह बेहद दुखी और प्ररेणादायक फोटो है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की मां COVID-19 से संक्रमित थी साथ ही साथ वह ल्यूकेमिया से भी पीड़ित थी. लड़के की मां को हेब्रोन राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां पांच दिन तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई.
अरबी पोस्ट से मिली खबर के मुताबिक लड़का अपनी मां की बिगड़ती हुई हालत को देखने के लिए खिड़की पर चढ़ कर बैठ गया था. लड़के ने बताया कि मैं अपनी मां को आखिरी समय में अलविदा कहना चाहता था लेकिन हॉस्पिटल के नियम के मुताबिक मुझे कमरे के अंदर जाने नहीं दिया गया इसलिए मैं हॉस्पिटल की खिड़की पर चढ़ गया. और अपनी मां को देखने लगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं