विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2022

Online ऑर्डर किया था iPhone 13, बदले में मिल गया iPhone 14! इसे कहते हैं किस्मत कनेक्शन

ट्विटर यूजर अश्विन हेगड़े ने हाल ही में एक ट्वीट पोस्ट कर बताया कि उनके एक फॉलोअर ने फ्लिपकार्ट से iPhone-13 ऑर्डर किया मगर उन्हें iPhone-14 मिल डिलिवर हो गया. सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं.

Online ऑर्डर किया था iPhone 13, बदले में मिल गया iPhone 14! इसे कहते हैं किस्मत कनेक्शन

आजकल शॉपिंग करना बहुत ही आसान हो गया है. घर बैठे ही हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. कई बार हमें इसका खामियाजा भी भुकना पड़ता है क्योंकि प्रोडक्ट में ख़राबी आ जाती है. कई बार ऐसा होता है कि हमें दूसरा सामान मिल जाता है. एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ, ऑनलाइन सेल का फायदा उठाते हुए  एक शख्स ने आईफोन 13 ऑर्डर किया तो बदले में शख्स को आईफोन 14 मिल गया. खुशी के मारे शख्स ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट लिखी, जो काफी वायरल हो चुकी है.

देखें ट्वीट

ट्विटर यूजर अश्विन हेगड़े ने हाल ही में एक ट्वीट पोस्ट कर बताया कि उनके एक फॉलोअर ने फ्लिपकार्ट से iPhone-13 ऑर्डर किया मगर उन्हें iPhone-14 मिल डिलिवर हो गया. सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं.

इस पोस्ट को 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं. एक ने कहा- भाई की तो लॉटरी अल्ट्रा प्रोम मैक्स हो गई. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई की लॉटरी लग गई है.

सिटी सेंटर : देश भर में विजयादशमी की धूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
I Phone 14, I Phone 13, Man Got 1 Phone 14, Flipkart, Online Shoping, Viral Story, Trending Story, Ajab Gajab Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com