विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2023

बाज सी नजरें वाले ही ढूंढ सकते हैं पेड़ पर छिपा जहरीला सांप, 10 सेकंड में खोज निकालने का है चैलेंज

आंखों को धोखा देती इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में पेड़ के बीच छिपे सांप को ढूंढ निकालना है, जिसके लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है.

बाज सी नजरें वाले ही ढूंढ सकते हैं पेड़ पर छिपा जहरीला सांप, 10 सेकंड में खोज निकालने का है चैलेंज
पेड़ में छिपा बैठा है जहरीला सांप, क्या आपको दिखा, 10 सेकंड में ढूंढ निकालने का है चैलेंज

अक्सर कई बार कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जो दिमाग का दही कर देती है. इन तस्वीरों को समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. इन तस्वीरों में छिपे रहस्य को समझने के लिए बाज सी नजरें होना जरूरी है. आंखों को धोखा देती इन्हीं तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है. हाल ही में एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लोगों के दिमाग के साथ खेल रही है, जिसे समझने के लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है. इस तस्वीर में पेड़ के बीच छिपे सांप को ढूंढ निकालना है. तस्वीर में छिपे सांप को खोजने में अच्छे अच्छों की हवा टाइट हो रही है.

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर के माया जाल में उलझे लोग

कई बार सब कुछ सामने होते हुए भी नजरें धोखा खा जाती हैं. आंखों को धोखा देती इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों से जुड़ा ये मजेदार खेल इन दिनों लोगों को खुद में उलाझाये हुए हैं. इस उलझन को कुछ ही लोग समझ पाए हैं. अभी कई लोग पेड़ के बीच में छिपे सांप को ढूंढने में लगे हुए है. वहीं कुछ जवाब के काफी नजदीक हैं. अब बस देखना यह है कि, आप की बाज सी नजर इस ट्रिकी तस्वीर में छिपी पहेली को खोज पाएगी या नहीं. 

otmf3pso

इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक हरा भरा पेड़ नजर आ रहा है, जिसमें एक सांप छिपा हुआ है, जो उसे ढूंढने वालों को गुमराह कर रहा है. तस्वीर में पेड़ की हरी पत्तियों के बीच छिपे बैठे जहरीले सांप को अगर आप अभी तक नहीं ढूंढ पाए हैं, तो परेशान न हो. हम आपकी इस परेशानी को भी दूर किए देते हैं. दरअसल, हरी पत्तियों के बीच बैठा सांप का रंग भी हरा है, जो लोगों की आंखों को धोखा दे रहा है.

ये भी देखें- कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान और गिप्पी ग्रेवाल ने किया भांगड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Optical Illusion Image, Optical Illusion Challenge, Spot A Hidden Snake, Green Tree Python, Green Tree Snake, Brain Teaser Image, Challenging Quiz, Picture Puzzle, Find Snake In This Photo, Viral Optical Illusion, Can You Find Hidden Snake, Find A Snake In Jungle, Snake, Saanp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com